1st फेज में BJP की 9 महिला उम्मीदवार मैदान में, 2 की पढ़ाई 10वीं तक.. संपत्ति करोड़ों में, जानें सबका हाल

Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा ने पहले चरण में 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसमें क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी शामिल हैं। इसके अलावा, लिंबायत विधानसभा सीट से संगीता पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2022 6:14 AM IST / Updated: Nov 16 2022, 11:49 AM IST

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 5 नवंबर को शुरू हुई थी और 10 दिन तक जारी रहने के बाद बीते 14 नवंबर को यह खत्म हो गई। कल स्क्रूटनी का दौर भी खत्म हो गया। इस बीच आपको बता दें कि पहले ही चरण में जिन 89 विधानसभा सीट पर वोटिंग होनी है। भाजपा ने इस चरण के लिए 9 महिला उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया है। आइए एक नजर में इन प्रत्याशियों की संपत्ति और शिक्षा पर एक नजर डालते हैं। 

पहले चरण के लिए नामांकन खत्म, वोटिंग 1 दिसंबर को 
इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है।  

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

Share this article
click me!