Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा में कुल कितनी सीटें, सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की दरकार

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए राजनैतिक पार्टियों की कैपेनिंग शुरू हो गई है। लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि राज्य में विधानसभा की कितनी सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए कितने सीटों की दरकार है। 

Manoj Kumar | Published : Jun 23, 2022 5:26 AM IST

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दलों की जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य का दो बार दौरा कर चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी में काफी फेरबदल हुए हैं और गुजरात में कांग्रेस का चेहरा माने जा रहे हार्दिक पटेल अब भाजपाई हो चुके हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप भी इस बार चुनावी मैदान में उतरने वाली है। कुल मिलाकर गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 रोचक होने जा रहा है। 

2017 विधानसभा में कितनी सीटें थीं
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में विधानसभा की कुल 182 सीटें थीं। सरकार बनाने के लिए 92 सीटें जीतनी जरूरी हैं। 2017 के अनुसार कुल 182 सीटों में से सामान्य के लिए 142 सीटें थीं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 13 थी जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 27 सीटें आरक्षित थीं। माना जा रहा है कि सीटों में कोई फेरबदल नहीं हुआ तो गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भी लगभग इतनी सीटें होंगी। 

गुजरात विधानसभा 2017 कितनी वोटिंग हुई
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में वोटरों की कुल संख्या अभी तक 43,546,956 थी। जिसमें पुरूष मतदाता 2,25,57,032 थे और महिला मतदाताओं की संख्या 2,07,57,032 रही। मतदान की बात करें तो 2017 विधानसभा चुनाव में कल 30,053,626 मतदाताओं ने वोटिंग की थी। तब राज्य में मतदान का प्रतिशत करीब 69.01 फीसदी रहा था। माना जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में राज्य में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ को पार कर जाएगी। 

गुजरात के किस जिले में कितनी सीटें
- अहमदाबाद में 21 विधानसभा सीटें
- सूरत में 16 विधानसभा सीट
- वडोदरा में 10 विधानसभा सीट
- बनासकांठा में 9 विधानसभा क्षेत्र
- कच्छ में 6 विधानसभा सीट
- पाटन में 4 विधानसभा सीट
- मेहसाणा में 7 विधानसभा सीट
- साबरकांठा में 4 विधानसभा सीट
- अरावली में 3 विधानसभा सीट
- गांधीनगर में 5 विधानसभा सीट
- सुरेंद्रनगर में 5 विधानसभा सीट
- मोरबी में 3  विधानसभा सीट
- राजकोट में 8 विधानसभा सीट
- जामनगर में 5 विधानसभा सीट
- जूनागढ़ में 5 विधानसभा सीट
- गिर सोमनाथ में 4 विधानसभा सीट
- अमरेली में 5 विधानसभा सीट
- भावनगर में 7 विधानसभा सीट
- आणद में 7 विधानसभा सीट
-बोटाड में 2 विधानसभा सीट
- खेड़ा में 7 विधानसभा सीट
- पंचमहल में 5 विधानसभा सीट
- दाहोद में 6 विधानसभा सीट
- छोटा उदयपुर में 3 विधानसभा सीट
- भरूच में 5 विधानसभा सीट
- नवसारी में 4 विधानसभा सीट
- वलसाड में 5 विधानसभा सीट
- डांग जिले में सिर्फ 1 विधानसभा क्षेत्र
- देवभूमि द्वारका में 2 विधानसभा सीट
-पोरबंदर में 2 विधानसभा सीट
- महिसागर में 2 विधानसभा सीट
- नर्मदा में 2 विधानसभा सीट
- तापी जिले में भी 2 विधानसभा सीटें हैं। 

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र की बड़ी खबर: सूरत से भागकर नागपुर पहुंचे विधायक नितिन देशमुख, कहा- मुझे 20 लोगों ने इंजेक्शन लगाया
 

Share this article
click me!