गजब: 'आप' को भी लगा कांग्रेस वाला रोग! कंचन ने कहा- पार्टी में जबरदस्त गुटबाजी थी.. नामांकन वापस लेना पड़ा

Published : Nov 17, 2022, 12:39 PM IST
गजब: 'आप' को भी लगा कांग्रेस वाला रोग! कंचन ने कहा- पार्टी में जबरदस्त गुटबाजी थी.. नामांकन वापस लेना पड़ा

सार

Gujarat Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी के सूरत-पूर्व विधानसभा सीट से उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने अपनी ही पार्टी पर गुटबाजी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी वजह से समर्थकों में नाराजगी थी और नामांकन वापस लेना पड़ा। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में सूरत पूर्व विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल करने वाले कंचन जरीवाला के नाम वापस लेने के बाद से बवाल मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी का जहां कहना है कि यह सब किया-धरा भाजपा का है, वहीं भाजपा इससे साफ इनकार करते हुए उसे अपने घर पर ध्यान देने की सलाह दे रही है। इन सबके बीच कंचन जरीवाला का कहना है कि इसमें भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। वह आम आदमी पार्टी की आपसी गुटबाजी के कारण परेशान हो गए थे और इसी वजह से नामांकन वापस लेना पड़ा। 

कंचन ने कहा कि अगर वे नाम वापस नहीं लेते तो बुरी तरह हार होती और जमानत भी नहीं बचती। यही नहीं, कंचन ने आगे कहा कि जब वे अपने समाज वालों के बीच गए तो लोगों ने मुझे खूब सुनाया। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि वे मेरा समर्थन नहीं करेंगे और सिर्फ इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के साथ हूं और उसके टिकट पर चुनाव लड़ रहा हूं। मेरे समाज के लोगों ने कहा कि यह राष्ट्र विरोधी पार्टी है। इन सबको देखते हुए मैं मानसिक तनाव से घिर गया। 

बुरी हार और जमानत जब्त होने से बचना चाहता था 
कंचन ने बताया कि मेरे और मेरे परिवार के लोगों का फोन किया जा रहा था और तंग किया जा रहा था, जिसके बाद मैंने और परिजनों ने मोबाइल बंद कर लिया और अलग जगह चले गए। अगले दिन वापस आकर नाम वापस ले  लिया। कंचन ने यह खुलासा भी किया कि आम आदमी पार्टी के अंदर जबरदस्त गुटबाजी है। अंदरूनी तौर पर कोई किसी को पसंद नहीं कर रहा। ओपिनियन पोल भी पार्टी के खिलाफ ही आ रहे हैं। ऐसे में बुरी हार और जमानत जब्त हो, इससे बचने के लिए नामांकन वापस लेने में ही भलाई समझी। 

वोटिंग दो चरणों में, 8 को रिजल्ट  
इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है।  

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके