पहले चरण के लिए आज शाम 5 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार.. नड्डा, शाह और केजरीवाल समेत दर्जनों नेता करेंगे रैली

Published : Nov 29, 2022, 10:20 AM ISTUpdated : Nov 29, 2022, 10:56 AM IST
पहले चरण के लिए आज शाम 5 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार.. नड्डा, शाह और केजरीवाल समेत दर्जनों नेता करेंगे रैली

सार

Gujarat Assembly Election 2022:  पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 1 दिसंबर को है। इसके लिए चुनाव प्रचार 29 नवंबर, मंगलवार की शाम पांच बजे से थम जाएगा। शेष 93 सीट पर वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022:  गुजरात विधानसभा चुनाव की कुल 182 विधानसभा सीट में से 89 सीट पर वोटिंग पहले चरण में 1 दिसंबर को है। लिहाजा, इस चरण के लिए प्रचार अभियान आज मंगलवार शाम पांच बजे से थम जाएगा। बाकी बची 93 विधानसभा सीट पर वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। दोनों चरणों का परिणाम 8 दिसंबर को जारी होगा। 

पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को हुई, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर को हुई। गुजरात विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए प्रचार अभियान 29 नवंबर की शाम पांच बजे खत्म होगा। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। 

इसुदान गढ़वी की परीक्षा भी इसी चरण में 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भावनगर में और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गांधीधाम विधानसभा सीट पर प्रचार करेंगी। गांधीधाम विधानसभा सीट कच्छ जिले में आता है। पहले चरण के लिए जो चर्चित उम्मीदवार हैं, उनमें आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी इसुदान गढ़वी हैं। गढ़वी देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, गुजरात के पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, छह बार के विधायक कुंवरजी बावलिया, मोरबी के नायक कांतिलाल अमृतिया, भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। 

अब से दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य भाजपा नेता पहले चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में पहले ही कई रैलियां कर चुके हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया है। इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया है। अब आज मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 5 दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव में खड़े होने वाले भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार करेंगे। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान