गुजरात में 5 साल में बढ़े 3 लाख 60 हजार पुरूष वोटर्स, मगर पिछले चुनाव में 7 लाख से अधिक ने नहीं दिया था वोट

Gujarat Assembly Election 2022: इस बार पुरूष वोटर्स की संख्या साढ़े तीन बढ़ी है, जबकि महिला वोटर्स संख्या भी करीब पौने तीन लाख बढ़ी है। पिछले चुनाव में सात लाख से अधिक पुरूष वोटर्स ने वोट नहीं दिया था। 

Ashutosh Pathak | Published : Nov 24, 2022 12:31 PM IST

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग होने में अब सिर्फ एक हफ्ते का वक्त बचा है। आज से ठीक सात दिन बाद यानी 1 दिसंबर, गुरुवार को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और इस बार 14 जिलों की 93 विधनसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में जहां 788 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं दूसरे चरण में 833 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2022 के विधानसभा चुनाव में वोटर्स की संख्या बढ़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव में पुरूष वोटर्स की संख्या 21 लाख 87 हजार थी। इस बार तीन लाख 60 हजार पुरूष वोटर बढ़े हैं और इस तरह इस बार पुरूषा वोटर्स की संख्या 25 लाख 47 हजार है।  

7 लाख से अधिक पुरूष वोटर्स ने वोट नहीं किया था पिछले चुनाव में 
हालांकि, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में 14 लाख 78 हजार पुरूष वोटर्स ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस तरह 2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 7 लाख 9 हजार पुरूष मतदाताओं ने वोट नहीं किया था या कहें कि लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार नहीं बने। 

महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी, मगर क्या वोटिंग का अनुपात वही होगा 
वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या 18 लाख 42 हजार थी। वैसे इस साल महिला वोटर्स की संख्या बढ़कर 21 लाख 92 हजार हो गई है। इनमें केवल 12 लाख 4 हजार महिलाओं मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 6 लाख 38 हजार महिला वोटर्स ने वोट नहीं किया। 

जानिए इस बार कब क्या 
गुजरात विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को हुई, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर को हुई। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला 

 

Share this article
click me!