चुनाव प्रचार में उतरे पीएम मोदी.. 2017 में हारी हुई खास 45 सीटों पर फोकस, 12 आदिवासी सीट पर भी नजर

Published : Nov 20, 2022, 12:08 PM ISTUpdated : Nov 20, 2022, 12:11 PM IST
चुनाव प्रचार में उतरे पीएम मोदी.. 2017 में हारी हुई खास 45 सीटों पर फोकस, 12 आदिवासी सीट पर भी नजर

सार

 Gujarat Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 19 नवंबर से प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने शनिवार को वलसाड में रोड शो किया। आज सुबह सोमनाथ मंदिर गए और दर्शन-पूजन किया। आज और कल दो दिन लगातार रैलियां और रोड शो करेंगे। 

गांधीनगर।  Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान 3 नवंबर को हुआ था, इसके करीब दो हफ्ते बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में प्रचार अभियान की कमान अपने हाथ में ले ली है। पहली बार में प्रधानमंत्री मोदी पांच दिन में 16 जिले कवर कर रहे हैं। इस बीच वह 24 रैली करेंगे। इस बार उन सीटों पर अधिक फोकस किया जा रहा है, जिन पर पिछले विधानसभा चुनाव में हार मिली थी। 

दरअसल, इस बार जिन 16 जिलों में विधानसभा की 109 सीट को कवर करने की तैयारी है, उसमें 2017 के विधानसभा चुनाव में 45 सीट पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके अलावा, कांग्रेस का गढ़ रही 12 आदिवासी सीटों पर भी पार्टी इस बार फोकस कर रही है। बता दें कि  पार्टी ने राज्य में 18 नवंबर, शुक्रवार से प्रचार शुरू कर दिया है और पहले दिन पहले चरण में होने वाली 89 सीटों की वोटिंग वाले विधानसभा क्षेत्रों में 89 नेताओं के साथ प्रचार अभियान शुरू किया था। 

कांग्रेस का गढ़ रही है सौराष्ट्र  
प्रधानमंत्री आज सौराष्ट्र क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। मोदी की रविवार को वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाद में सभा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां से एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। पार्टी ने राज्य का चुनाव तो जीत लिया था, मगर कांग्रेस का गढ़ बन रहे सौराष्ट्र में उसे सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद चुनाव प्रचार अभियान के तीसरे दिन यानी सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी तीन रैली करेंगे। इसमें सुरेंद्र नगर, भरुच और नवसारी जिला शामिल है।

कल 3 और रैली करेंगे प्रधानमंत्री 
बता दें कि भरुच जहां कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता अहमद पटेल का क्षेत्र रहा है, वहीं नवसारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का गृह क्षेत्र है। पाटिल का यहां दबदबा है और पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने देशभर में रिकॉर्ड अंतर से जीता था। केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह भी गुजरात के रहने वाले हैं, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी राज्य में 15 रैली करने वाले हैं। भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए यहां 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है, जो भाजपा को इस चुनाव में रिकॉर्ड मतों और सीटों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम समेत तमाम भाजपा शासित राज्यों के सीएम और कद्दावार मंत्री भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?