
गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में आज सोमवार को दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। हालांकि, अब तक मामला शांतिपूर्ण रहा है और वोटिंग के दौरान कहीं से किसी तरह की हिंसा की खबरें सामने नहीं आई हैं, मगर बनासकांठा जिले में आदिवासी सीट दांता से कांग्रेस के प्रत्याशी कांति खराड़ी ने दावा किया है कि भाजपा उम्मीदवार लाधू पारधी ने उनके साथ मारपीट की है। बता दें कि कांति खाड़ी इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।
कांति खराड़ी की मानें तो जब वह चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच, तो लाधू पारधी और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। कांति ने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए उन्हें जंगल में भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। वोटिंग के दौरान मैं लोगों से मिलने जा रहा था। तभी कुछ लोग ने विवाद शुरू कर दिया। मैं जब विवाद वाली जगह पर गया तब तक सब ठीक हो गया। इसके बाद जब मैं वहां से लौटने लगा, जो कुछ लोग वाहनों से मेरा पीछा करने लगे।
राहुल का दावा- कांति खराड़ी अब भी लापता
कांति ने दावा किया कि पीछा करने वालों में भाजपा उम्मीदवार लाधू पारधी भी थे और वे लोगों के साथ तलवार लिए हुए थे। वे लगातार हमारे पीछे आ रहे थे, तब हम जंगल की ओर भाग गए। वहां दो घंटे रूकने के बाद हम बाहर निकले। सोमवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बारे में ट्वीट कर दावा किया कि कांग्रेस के आदिवासी नेता और दांता विधानसभा सीट से प्रत्याशी कांति खराड़ी को भाजपा समर्थकों ने बेरहमी से पीटा। राहुल ने यह भी लिखा कि कांति अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से राज्य में पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों को तैनात करने का आग्रह किया था, मगर उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।
हम डरे नहीं है.. हम डरेंगे नहीं
राहुल ने ट्वीट में लिखा, कांग्रेस के आदिवासी नेता और दांता विधानसभा सीट से प्रत्याशी कांतिभाई खराड़ी पर भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया और अब वो लापता है। कांग्रेस ने ईसी यानी चुनाव आयोग से अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की तैनाती की मांग की थी, मगर आयोग सोया रहा। भाजपा सुन ले, न डरे हैं, न डरेंगे, डट कर लड़ेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'बीजेपी को सुनना चाहिए,' हम डरे नहीं हैं, हम डरेंगे नहीं, हम मजबूती से लड़ेंगे।' राहुल की इस पोस्ट को 29 हजार 400 से अधिक लोगों ने पसंद किया है। वहीं, करीब साढ़े नौ हजार यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.