गुजरात चुनावः रिवाबा ने ट्विटर पर पूछे 2 सवाल, पहले में जवाब आया- एक बार फिर BJP सरकार, जानें दूसरे पर राय

Gujarat Assembly Election 2022: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा इस बार जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। उन्होंने सोमवार, 14 नवंबर को नामांकन दाखिल किया है। लोगों की राय और मुद्दे जानने के लिए वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। 

Ashutosh Pathak | Published : Nov 15, 2022 1:11 PM IST / Updated: Nov 15 2022, 07:07 PM IST

गांधीनगर।  Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने जामनगर उत्तर सीट से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को मैदान में उतारा है। ऐसे में यह सीट इस बार अच्छी खासी चर्चा में है। रिवाबा की ननद नयनाबा जो कांग्रेस की महिला मोर्चे की मंत्री हैं, अपनी भाभी के खिलाफ खुलकर प्रचार कर रही है। वहीं, रिवाबा सोशल मीडिया के जरिए लोगों की राय और मुद्दे जानने-समझने का प्रयास कर रही हैं।  

दरअसल, रिवाबा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर तीन दिन पहले एक पोल किया था, जिसमें उन्होंने यूजर्स से पूछा गुजरात में किसकी सरकार। इस पोल में 66 प्रतिशत यूजर्स ने भाजपा को अपनी पसंद बताया। वहीं, 21 प्रतिशत यूजर्स आप के साथ गए और 14 प्रतिशत यूजर्स ने कांग्रेस के पक्ष में पोल किया। 

देश की जनता किसके साथ हैं.......#रीटवीट

राहुल को सबसे कम 13 प्रतिशत लोगों का वोट 

वहीं, रिवाबा ने मंगलवार को एक और ओपिनियन पोल जारी किया। इस पोल में उन्होंने पूछा कि देश की जनता किसके साथ है। इसमें हैशटैग रीट्वीट लिखा है और नीचे तीन ऑप्शन दिए गए। पहला नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। दूसरा नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का है। तीसरा और सबसे अंतिम नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है। 

Opinion poll #GujaratAssemblyElection2022

गुजरात में किसकी सरकार.....?

तीन दिन पहले भी किया था पोल 

इस पोल में रिवाबा ने पूछा कि देश की जनता किसके साथ है। 9 घंटे में आठ हजार से अधिक लोगों ने वोट किया, जिसमें 19 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी के साथ बताया। वहीं, 69 प्रतिशत लोगों ने खुद अरविंद केजरीवाल के साथ बताया और सिर्फ 13 प्रतिशत लोगों ने अपने आपको राहुल गांधी के साथ बताया। पोल अभी 14 घंटे और रहने वाला है। ऐसे में यह अंतिम परिणाम नहीं है।  

8 दिसंबर को होगी मतगणना

हालांकि, इससे पहले रिवाबा ने तीन दिन पहले भी एक पोल में पूछा था कि गुजरात में किसकी सरकार। तब 66 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को, 21 प्रतिशत लोगों ने आप को और 14 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया था। रिवाबा सोशल मीडिया के जरिए लोगों से रूबरू होती रहती हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय भी रखती हैं  बता दें कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है।  

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

Share this article
click me!