तापी की दोनों सीट पर दिलचस्प था मुकाबला, मगर भाजपा ने मार ली बाजी

Published : Dec 08, 2022, 10:50 AM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 11:08 PM IST
तापी की दोनों सीट पर दिलचस्प था मुकाबला, मगर भाजपा ने मार ली बाजी

सार

Gujarat Chunav result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों की मतगणना आज हो रही है। तापी जिले की दोनों सीटों पर भी नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।  

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। 

इस बार पहले चरण में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत 36 अन्य छोटे-बड़े दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। इस चरण में 339 प्रत्याशी निर्दलीय थे, जबकि दूसरे चरण में भाजपा, कांग्रेस और आप समेत 60 दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों ही चरणों के परिणाम आज गुरुवार, 8 दिसंबर को जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर क्या रुझान हैं। साथ ही, पिछली बार यहां किस पार्टी के कौन से उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 

Nizar (ST) Chunav result 2022: आदिवासी सीट निजर पर भाजपा से डॉक्टर जयराम गामित ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस से सुनील गामित और आम आदमी पार्टी से अरविंद गामित मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सुनील गामित ने जीत दर्ज की थी। 

Vyara (ST) Chunav result 2022: आदिवासी सीट व्यारा पर भाजपा से मोहन कोकड़ी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस से पूनाभाई गामित और आम आदमी पार्टी से विपिन चौधरी मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूनाभाई गामित ने जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?