
Hamirpur District Assembly Election Results 2022. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। इन पर 12 नवंबर 2022 को वोटिंग की गई थी। चुनाव परिणाम 8 दिसंबर 2022 को घोषित किए गए हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो हमीरपुर की 5 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों पर कांग्रेस ने परचम लहराया था जबकि 2 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली थी। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में हमीरपुर से कौन प्रत्याशी जीते...
Barsar Assembly Election Results 2022. हमीरपुर जिले की बरसर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के इंदर दत्त ने 13792 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने इंदर दत्त लखनपाल को प्रत्याशी बनाया। जबकि बीजेपी ने माया शर्मा को टिकट दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने गुलशन सोनी को उम्मीदवार बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव नतीजों को देखें तो यहां कांग्रेस के इंदर दत्त लखनपाल ने बीजेपी के बलदेव शर्मा को हराया था।
Bhoranj Assembly Election Results 2022. हमीरपुर जिले की भोरंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अनिल धीमान ने 60 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने सुरेश कुमार को टिकट दिया। जबकि भाजपा ने डॉ. अनिल धीमान को मैदान में उतारा। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से रजनी कौशल मैदान में उतरीं। 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजे देखें तो इस सीट पर बीजेपी की कमलेश कुमारी ने कांग्रेस के सुरेश कुमार को हराया था।
Hamirpur Assembly Election Results 2022. हमीरपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा करीब 12899 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने डॉ. पुष्पिंदर वर्मा को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने नरेंद्र ठाकुर का प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार सरोच को मैदान में उतारा है। 2017 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी के नरिंदर ठाकुर ने जीत दर्ज की थी।
Nadaun Assembly Election Results 2022. हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुखविंदर सिंह ने 3363 वोट से जीत दर्ज की है। इस बार बीजेपी के टिकट पर विजय अग्निहोत्री मैदान में उतरे। जबकि कांग्रेस के टिकट पर सुखविंदर सिंह सुक्खू और आम आदमी पार्टी के टिकट पर शंकी ठुकराल मैदान में उतरे। 2017 के विधानसभा चुनाव में नादौन सीट पर कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जीत दर्ज की थी।
Sujanpur Assembly Election Results 2022. हमीरपुर की सुजानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रजिंदर सिंह ने 399 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने रजिंदर सिंह राणा को टिकट दिया। बीजेपी ने कैप्टन रंजीत सिंह को टिकट दिया। आम आदमी पार्टी ने अनिल राणा को मैदान में उतारा है। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस के राजिंदर राणा ने बीजेपी प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल को हराया था।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.