
शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज रविवार, 6 नवंबर को अपना घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र जारी कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने घोषणा पत्र को हिमाचल की राजधानी शिमला से लॉन्च किया। घोषणा प त्र समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सिकंदर कुमार ने बताया कि पार्टी ने इस बार चुनाव में अपने संकल्प पत्र में 11 प्रमुख बातें शामिल की हैं।
उन्होंने बताया कि यह घोषणा पत्र हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कि तैयार किया गया है। यह पत्र लोगों के विश्वास का संकल्प पत्र है। पार्टी ने इसके लिए राज्य के लगभग 25 हजार लोगों से सुझाव लिए थे। आइए प्वाइंटर्स में इस संकल्प पत्र की प्रमुख बातें-
ओपीएस पर स्टैंड क्लियर नहीं
इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक दिन पहले यानी शनिवार, 5 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें पार्टी ने ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम पर बड़ा ऐलान किया था और स्पष्ट कर दिया कि सत्ता में आने पर पहली ही कैबिनेट में इसे पास कर दिया जाएगा। इसके बाद भाजपा ने भी ओपीएस पर कर्मचारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए संकेत दिए हैं कि ओपीएस को लेकर सरकार गंभीर है और केंद्र सरकार से मिलकर इसे सुलझाना चाहती है।
10 नवंबर को शाम पांच बजे तक होगा प्रचार
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर अब मैदान में 412 प्रत्याशी ही बचे हैं। 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?
भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.