
शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी को लेकर जीतोड़ मेहनत कर रही है। पांच साल बाद सत्ता में वापसी के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए उसने 10 गारंटी भी दे दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रियों के खिलाफ चार्जशीट भी ले आई। इसके अलावा 5 नवंबर को पार्टी घोषणा पत्र भी लाने वाली है, मगर लगता है उसे राज्य सरकार के खिलाफ कोई ठोस और जिताऊ मुद्दे नहीं मिल रहे।
शायद यही वजह है कि कांग्रेस के नेता अब वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल के नाम पर भाजपा पर तंज कस रहे हैं। कांग्रेस अब धूमल का नाम लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खु के अनुसार, भाजपा ने धूमल को किनारे लगा दिया है। हालांकि, भाजपा भी चाहती है कि कांग्रेस तो क्या किसी को भी ऐसा मौका न दे कि वह उसके नेताओं को लेकर पार्टी पर तंज कसें।
जीत के बाद भी धूमल घर नहीं बैठे
प्रेम कुमार धूमल वह नेता हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भाजपा को सत्ता में वापस लेकर आए हैं। वहीं, धूमल के बेटे और केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर देहरा से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने अपने पिता प्रेम कुमार धूमल का जिक्र भी किया। अनुराग ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद भी धूमल घर नहीं बैठे और लगातार एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य करते रहे। इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तंज कसा कि भाजपा अपने ही वरिष्ठ नेता को दरकिनार कर चुकी है।
पीएम को चिठ्ठी लिख चुके हैं धूमल
हालांकि, हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी थी, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, चिठ्ठी लिखने की बात धूमल भी मान रहे हैं, मगर इसमें उन्होंने लिखा क्या था और क्यों लिखा, यह बात न तो सामने आई और न खुद धूमल इस पर कुछ बोलना चाहते हैं। वैसे, धूमल के बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान से अलग कुछ-कुछ अपनी राय भी बीच में रख दे रहे। मामला खासकर सीएम फेस के मुद्दे पर है।
12 नवंबर को वोटिंग, 10 को आएगा रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 589 प्रत्याशियों का पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?
भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.