
शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग इस बार एक चरण में हो रही है। वोटिंग 12 नवंबर को होगी। ऐसे में आज गुरुवार, 10 नवंबर से प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को राज्य छोड़ना होगा। आज शाम पांच बजे से हिमाचल प्रदेश साइलेंट जोन घोषित हो जाएगा।
आज शाम पांच बजे के से पूरे हिमाचल प्रदेश में न कोई जनसभा होगी और न ही रैली। चुनाव प्रचार से जुड़ी सभी एक्टिविटी रोक दी जाएगी। कोई भी प्रत्याशी चाहे वह किसी दल से जुडुा होगा या फिर निर्दलीय, मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर इंटरव्यू नहीं दे पाएगा। यही नहीं, ओपिनियन पोल्स पर भी बैन रहेगा। ऐसे में कोई भी मीडिया संस्थान 12 नवंबर शाम 6 बजे से पहले यानी वोटिंग खत्म होने के बाद ओपिनियन पोल जारी कर पाएगा।
आज 5 बजे के बाद क्या-क्या होगा बैन-
एक चरण में 12 नवंबर को होगी वोटिंग
इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। माैसम विभाग के अनुसार राज्य में वोटिंग वाले दिन यानी 12 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर अब मैदान में 412 प्रत्याशी ही बचे हैं। 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
यह भी पढ़ें-
पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा
बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.