शाम 5 बजे से साइलेंट जोन घोषित हो जाएगा हिमाचल, न रैली.. ना सभा, सारे स्टार प्रचारकों को बाहर जाना होगा

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: शनिवार, 12 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए आज गुरुवार, 10 नवंबर को प्रचार अभियान थम जाएगा। सभी दलों के स्टार प्रचारकों काे हिमाचल प्रदेश छोड़कर जाना होगा। इस बार भी वोटिंग एक चरण में हो रही है। 

Ashutosh Pathak | Published : Nov 10, 2022 5:02 AM IST / Updated: Nov 10 2022, 11:20 AM IST

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग इस बार एक चरण में हो रही है। वोटिंग 12 नवंबर को होगी। ऐसे में आज गुरुवार, 10 नवंबर से प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को राज्य छोड़ना होगा। आज शाम पांच बजे से हिमाचल प्रदेश साइलेंट जोन घोषित हो जाएगा। 

आज शाम पांच बजे के से पूरे हिमाचल प्रदेश में न कोई जनसभा होगी और न ही रैली। चुनाव प्रचार से जुड़ी सभी एक्टिविटी रोक दी जाएगी। कोई भी प्रत्याशी चाहे वह किसी दल से जुडुा होगा या फिर निर्दलीय, मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर इंटरव्यू नहीं दे पाएगा। यही नहीं, ओपिनियन पोल्स पर भी बैन रहेगा। ऐसे में कोई भी मीडिया संस्थान 12 नवंबर शाम 6 बजे से पहले यानी वोटिंग खत्म होने के बाद ओपिनियन पोल जारी कर पाएगा। 

Latest Videos

आज 5 बजे के बाद क्या-क्या होगा बैन- 

एक चरण में 12 नवंबर को होगी वोटिंग 
इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। माैसम विभाग के अनुसार राज्य में वोटिंग वाले दिन यानी 12 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन और नाम वापसी का दौर पूरा हो चुका है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर अब मैदान में 412 प्रत्याशी ही बचे हैं। 84 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं 113 ने उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार अभियान 10 नवंबर को शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद मतदान 12 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर