412 प्रत्याशियों के लिए कल परीक्षा की घड़ी, हिमाचल में कल क्या-कब-कहां और कैसे होगा.. जानिए सब कुछ

Published : Nov 11, 2022, 01:50 PM ISTUpdated : Nov 11, 2022, 01:54 PM IST
412 प्रत्याशियों के लिए कल परीक्षा की घड़ी, हिमाचल में कल क्या-कब-कहां और कैसे होगा.. जानिए सब कुछ

सार

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: राज्य में कुल 68 विधानसभा सीट के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी। 412 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें 388 पुरूष उम्मीदवार हैं और 24 महिला। परिणाम 8 दिसंबर को जारी होगा। 

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शनिवार, 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। कुल 68 विधानसभा सीट पर एक चरण में वोटिंग होनी है। रिजल्ट 8 दिसंबर को जारी होंगे। चुनाव प्रचार अभियान गुरुवार, 10 नवंबर को शाम पांच बजे थम गया था। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। हालांकि, दूरदराज वाले केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टिंया 10 नवंबर को ही रवाना हो गई थीं। ऊंचाई वाले पोलिंग बूथ पर हेलिकॉप्टर से मतदान कर्मी भेजे गए हैं। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाएं सील कर दी गई हैं। 

हिमाचल प्रदेश में अब तक ट्रेंड रहा है कि हर पांच साल पर सरकार बदल जाती रही है हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं और यह राज्य लोअर तथा अपर हिमाचल में बंटा है। राज्य में कुल 68 विधानसभा सीट हैं। इस बार एक चरण में वोटिंग होनी है। कुल 412 प्रत्याशी इस बार किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 388 पुरूष उम्मीदवार और 24 महिला उम्मीदवार हैं। प्रदेश में 55 लाख 92 हजार 828 वोटर वोट देंगे। 

लाहौल स्पिति में वोटिंग सबसे बड़ा चैलेंज 
यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए वोटिंग कराना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यहां बर्फबारी हो रही है, जिससे पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचने में मुश्किल आई। कई जगह चौपर की मदद लेनी पड़ी। ईवीएम मशीनों और दूसरे संसाधानों को भी चौपर से पहुंचाया गया है। लाहौल स्पिति में वोटर्स की संख्या 24 हजार 744 है। यहां 92 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 368 पोलिंग ऑफिसर्स को तैनात किया गया है। पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए बीआरओ के अलावा, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवानों की मदद भी ली जा रही है। 

महत्वपूर्ण नेता- कौन कहां पर करेगा वोट: 

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज में वोटिंग करेंगे। 
  • भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार पालमपुर में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह धर्मपुर में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिहं ठाकुर मनाली में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर जसवां  परागपुर में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग घुमारवीं में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी पांवटा साहिब में वोट डालेंगे। 
  • भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ में वोट डालेंगे। 
  • कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा शिमला में वोटिंग करेंगे। 
  • कांग्रेस नेता और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रामपुर में वोटिंग करेंगी। 
  • कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हरोली में वोट करेंगे। 
  • कांग्रेस नेता और राज्य में प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु नादौन में वोटिंग करेंगे। 
  • बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सरकाघाट में वोट देंगी। 

वोटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां - 

  • हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं और यह राज्य लोअर तथा अपर हिमाचल में बंटा है। 
  • राज्य में 68 विधानसभा सीट पर एक चरण में वोटिंग होनी है। 
  • कुल 412 प्रत्याशी इस बार किस्मत आजमा रहे हैं। 
  • इस बार मैदान में 388 पुरूष उम्मीदवार और 24 महिला उम्मीदवार हैं। 
  • प्रदेश में 55 लाख 92 हजार 828 वोटर वोट देंगे। 
  • मतदान 12 नवंबर को है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 
  • मतदान के लिए राज्य में 7881 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 
  • सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के 35 हजार जवान तैनात हैं।
  • स्पिति घाटी में 12 हजार फुट की ऊंचाई पर पोलिंग बूथ है। 
  • सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ समुद्र तल से 15 हजार 256 फुट की ऊंचाई पर है। इसका नाम तशीगंग है। 
  • बर्फबारी के बीच लाहौल स्पीति में चुनाव करना बड़ा चैलेंज है। 
  • किसी तरह की चुनौती से निपटने के लिए बीआरओ की मदद ली जा रही है। 
  • एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान भी मदद के लिए मौजूद रहेंगे। 
  • अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण तथा खेल संस्थान के पर्वतारोहियों की मदद भी ली गई है। 
  • बर्फबारी के दौरान बर्फ हटाने के लिए 35 फोर व्हील गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Arvind Kejriwal: केजरीवाल की 'गांधीगिरी' पड़ेगी भारी? जानें कोर्ट बहिष्कार से उनके साथ क्या-क्या हो सकता है
India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश