
शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब ज्यादा दूर नहीं है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत में यानी दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश में 2017 में भी दिसंबर में ही चुनाव हुए थे। इसलिए यह संभव है कि 2022 में भी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। जहां तक राजनैतिक दलों की बात है तो आम आदमी पार्टी काफी समय से राज्य में सक्रिय है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी राज्य में फिर से सत्ता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।
कब होंगे हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यहां भी इसी साल नवंबर-दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं, जहां पिछली बार सिर्फ एक चरण में 9 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि अक्टूबर-नवंबर में चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है। हालांकि राजनैतिक दलों की सक्रियता अभी से जारी है।
1985 के बाद रिपीट नहीं हुई कोई सरकार
हिमाचल प्रदेश के चुनावी ट्रेंड को देखें तो 1985 के बाद से कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है। 1985 में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लगातार दो बार आई थी, उसके बाद से आज तक किसी भी पार्टी ने लगातार दो बार हिमाचल प्रदेश में सरकार नहीं बनाई। हालांकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी लगातार प्रयास कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में कुल 75.28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। राज्य में औसतन 70 फीसदी से ज्यादा मतदान होता है।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.