कांगड़ा जिले में भी बीजेपी 4 सीट पर सिमटी, 10 सीटें कांग्रेस के खाते में गईं, 1 पर निर्दलीय ने दर्ज की जीत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (Kangra District) में कुल 15 विधानसभा सीटें हैं। यहां पर एक ही चरण में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम (Kangra Chunav Results 2022)  के ताले में कैद रहा और 8 दिसंबर 2022 को यह ताले खोले गए।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 7, 2022 11:02 AM IST / Updated: Dec 09 2022, 08:37 AM IST

Kangra District Assembly Election Results 2022. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कुल 15 विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों के लिए 12 नवंबर 2022 को वोट डाले गए। 8 दिसंबर 2022 को सभी सीटों के चुनावी रिजल्ट सामने आए हैं। पिछली बार यानि 2017 में जिले की 15 में से 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया था। जबकि कांग्रेस के खाते में कुल 3 सीटें और 1 सीट अन्य के खाते में गई था। आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव 2022 में इस जिले के इलेक्शन नतीजे कैसे रहे...

Baijnath Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की बैजनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के किशोरी लाल करीब 3446 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने किशोरी लाल को टिकट दिया। जबकि भाजपा ने मुल्कराज प्रेमी को मैदान में उतारा। वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रमोद चंद को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बैजनाथ सीट पर बीजेपी के मुल्कराज ने बड़ी जीत दर्ज की थी। 

Dehra Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह 3877 मतों से जीत दर्ज की है। इस बार कांग्रेस ने डॉ. राजेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया। वहीं बीजेपी ने रमेश चंद को टिकट दिया जबकि आम आदमी पार्टी ने कर्नल मनीष धीमान का प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर स्वतंत्र प्रत्याशी होशियार सिंह ने जीत दर्ज की थी। 

Dharmshala Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की धर्मशाला के कांग्रेस के सुधीर शर्मा करीब 3285 वोटों से जीत दर्ज की है। कांगड़ा जिले की धर्मशाला विधानसभा सीट पर 2022 में बीजेपी ने रमेश चौधरी को टिकट दिया। जबकि कांग्रेस ने सुधीर शर्मा और आम आदमी पार्टी ने कुलवंत राणा को मैदान में उतारा। 2019 के विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला सीट पर बीजेपी के विशाल नेहरिया ने जीत दर्ज की थी।

Fatehpur Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया 7354 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने भवानी सिंह पठानिया को उम्मीदवार बनाया। बीजेपी ने राकेश पठानिया को टिकट दिया जबकि आम आदमी पार्टी ने डॉ. राजन सुशांत पर दांव खेला। 2021 में फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने बीजेपी के बलदेव ठाकुर को शिकस्त दी थी।

Indora Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की इंदौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मलेंदर राजन ने 2250 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने मलेंदर राजन को टिकट दिया। बीजेपी ने रीता धीमान को टिकट दिया। आम आदमी पार्टी ने जगदीश बग्गा को प्रत्याशी बनाया। 2017 में इंदौरा विधानसभा सीट पर बीजेपी की रीता देवी ने जीत दर्ज की थी।

Jaisinghpur Assembly Election Results 2022. जिले की जयसिंहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के योगिंदर गोमा 2696 वोटों से जीत दर्ज की है। इस बार कांग्रेस की तरफ से योगिंदर गोमा प्रत्याशी बने। बीजेपी ने रविंदर धीमान को टिकट दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने संतोष कुमार को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जयसिंहपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के रविंदर कुमार ने जीत दर्ज की थी।

Jaswan Pragpur Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की जसवन प्रागपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के विक्रम ठाकुर करीब 1789 वोटों से जीत दर्ज की है। इस बार कांग्रेस ने सुरिंदर सिंह मनकोटिया को टिकट दिया। बीजेपी ने विक्रम ठाकुर को मैदान में उतारा। वहीं आम आदमी पार्टी ने साहिल चौहान पर दांव खेला। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के विक्रम सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Jawalamukhi Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय रतन करीब 6404 मतों से जीत दर्ज की है। इस बार कांग्रेस ने संजय रतन को टिकट दिया। बीजेपी ने रविंदर सिंह को और आम आदमी पार्टी ने होशियार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के रमेश चंद धवल ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

Jawali Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चंदर कुमार 3031 वोटों से जीत दर्ज की है। इस बार बीजेपी ने संजय गुलेरिया को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने चंदर कुमार को प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी ने कैप्टन बलदेव राज को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के अर्जुन सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Kangra Assembly Election Results 2022. जिले की कांगड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी के पवन कुमार काजल ने 19 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह काकू को टिकट दिया। वहीं बीजेपी ने पवन काजल को मैदान में उतारा जबकि आम आदमी पार्टी ने राजकुमार जसवाल पर भरोसा जताया। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांगड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस के पवन काजल के खाते में गई थी।

Nagrota Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की नगरोटा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रघुवीर सिंह बाली ने 15892 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस रघुवीर सिंह बाली मैदान में हैं। बीजेपी ने अरूण कुमार मेहरा को टिकट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने उमाकांत डोगरा को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनावों में अरूण कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर सीट जीती थी।

Nurpur Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की नूरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के रणवीर सिंह करीब 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने अजय महाजन को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने रणवीर सिंह निक्का को टिकट दिया जबकि आम आदमी पार्टी ने मनीषा कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में नूरपुर से बीजेपी के राकेश पठानिया ने चुनाव जीता था।

Palampur Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की पालमपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आशीष बुटैल करीब 5328 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस के टिकट पर आशीष बुटैल चुनाव लड़े। बीजेपी ने त्रिलोक कपूर को उम्मीदवार बनाया। आम आदमी पार्टी ने संजय भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया। 2017 में पालमपुर सीट पर कांग्रेस के आशीष बुटैल विजयी हुए थे।

Shahpur Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की शाहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने करीब 12243 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने केवल सिंह पठानिया को टिकट दिया। बीजेपी ने शरवीन चौधरी को टिकट दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने अभिषेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर से बीजेपी की शरवीन चौधरी को विजय मिली थी।

Sullah Assembly Election Results 2022. कांगड़ा जिले की सुलाह विधानसभा सीट पर बीजेपी के विपिन सिंह परमार करीब 7112 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने जगदीश सपेहिया को टिकट दिया। बीजेपी ने विपिन सिंह परमार को प्रत्याशी बनाया। जबकि आम आदमी पार्टी ने रविंदर सिंह रवि को टिकट दिया। 2017 में इस सीट पर बीजेपी के विपिन सिंह परमार ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट
 

Share this article
click me!