कुल्लू जिले की 4 विधानसभा सीटों पर फिफ्टी-फिफ्टी का मामला, 2 सीटें कांग्रेस ने जीती, 2 भाजपा के खाते में गईं

Published : Dec 08, 2022, 09:32 AM ISTUpdated : Dec 09, 2022, 08:08 AM IST
कुल्लू जिले की 4 विधानसभा सीटों पर फिफ्टी-फिफ्टी का मामला, 2 सीटें कांग्रेस ने जीती, 2 भाजपा के खाते में गईं

सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले (Kullu District) में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं। सभी के लिए 12 नवंबर 2022 को मतदान किया गया है और प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 8 दिसंबर 2022 को चुनावी नतीजे घोषित किए गए।  

Kullu District Assembly Election Results 2022. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले (Kullu District) में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं। सभी के लिए 12 नवंबर 2022 को मतदान किया गया है और प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 8 दिसंबर 2022 को चुनावी नतीजे घोषित किए गए। 2017 के विधानसभा चुनावों में कुल्लू जिले की 4 सीटों में से 3 सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं 1 सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली थी। आइए जानते हैं 2022 के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट कैसे रहे...

Anni Assembly Election Results 2022. कुल्लू जिले की अन्नी विधानसभा सीट पर बीजेपी के लोकेंद्र कुमार 6678 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने बंशी लाल कौशल को टिकट दिया। वहीं बीजेपी ने लोकेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया। जबकि आम आदमी पार्टी ने डॉ. इंदर पॉल को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में अन्नी सीट पर बीजेपी के किशोरी लाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी। 

Banjar Assembly Election Results 2022. कुल्लू जिले की बंजार विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुरेंदर शौरी ने 4334 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने खीमी राम को प्रत्याशी बनाया। भारतीय जनता पार्टी ने सुरेंदर शौरी को टिकट दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने नीरज सैनी को मैदान में उतारा। 2017 के विधानसभा चुनाव में बंजार सीट से सुरेंदर शौरी ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

Kullu Assembly Election Results 2022. कुल्लू विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुरेंदर सिंह ने करीब 4103 मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने यहां से सुरेंदर ठाकुर को टिकट दिया। वहीं बीजेपी ने नरोत्तम सिंह को टिकट दिया और नरोत्तम ठाकुर आगे निकल चुके हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने शेर सिंह शेरा नेगी को टिकट दिया। 2017 में कुल्लू विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने परचम लहराया था।

Manali Assembly Election Results 2022. कुल्लू जिले की मनाली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भुवनेश्वर गौर ने 2957 मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने भुवनेश्वर गौर को प्रत्याशी बनाया। बीजेपी ने गोविंद सिंह ठाकुर को टिकट दिया और आम आदमी पार्टी ने अनुराग प्रार्थी को टिकट दिया। 2017 विधानसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी के गोविंद सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला