शिमला जिले की 8 में से 7 सीटें कांग्रेस ने जीती, बीजेपी का 1 सीट पर कब्जा, विक्रमादित्य सिंह ने बड़ी जीत

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Vidhansabha Chunav) की शिमला (Shimla District) जिले में 12 नवंबर को वोटिंग की गई और सभी प्रत्याशियों के नतीजे ईवीएम में कैद हो गए। 8 दिसंबर 2022 को शिमला जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 7, 2022 12:15 PM IST / Updated: Dec 09 2022, 07:49 AM IST

Shimla District Assembly Election Results 2022. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में विधानसभा की कुल 8 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो जिले की 8 में से 4 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। वहीं 3 सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती थीं। जबकि अन्य के खाते में 1 सीट गई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी के सामने आम आदमी पार्टी की भी चुनौती रही। आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव 2022 में शिमला जिले में किस पार्टी का दबदबा रहा...

Chopal Assembly Election Results 2022. शिमला जिले की चोपाल विधानसभा सीट पर बीजेपी के बलवीर सिंह ने 5033 मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में भाजपा ने बलवीर वर्मा को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस की तरफ से रजनीश किमटा मैदान में उतरे जबकि आम आदमी पार्टी ने उदय सिंघटा को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में चोपाल सीट पर बीजेपी के बलवीर सिंह वर्मान ने जीत दर्ज की थी।

Jubbal Kotkhai Assembly Election Results 2022. शिमला जिले की जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने 5059 मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने रोहित ठाकुर को प्रत्याशी बनाया। वहीं बीजेपी ने चेतन ब्रगट को टिकट दिया। आम आदमी पार्टी ने श्रीकांत चौहान को मैदान में उतारा। 2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने जीत दर्ज की थी।

Kasumpti Assembly Election Results 2022. शिमला जिले की कासुमप्टी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह ने 8 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने अनिरूद्ध को टिकट दिया। भाजपा ने सुरेश भारद्वाज को मैदान में उतारा जबकि आम आदमी पार्टी ने डॉ. राजेश राणा को प्रत्याशी बनाया। 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह ने बड़ी मार्जिन से जीत दर्ज की थी।

Rampur Assembly Election Results 2022. शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नंदलाल ने 567 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने नंदलाल को टिकट दिया। वहीं भाजपा ने कौल सिंह को प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी ने उदय सिंह डोगरा को मैदान में उतारा। 2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो कांग्रेस के नंदलाल ने यह सीट करीब 4 हजार वोटों से जीती थी।

Rohru Assembly Election Results 2022. शिमला जिले की रोहरू विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मोहन लाल बराक्ता ने 19339 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने मोहन लाल बराक्ता को प्रत्याशी बनाया। बीजेपी ने शशिबाला को टिकट दिया। आम आदमी पार्टी ने अश्विनी कुमार को मैदान में उतारा। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के मोहन लाल ने 9 हजार से ज्याद वोटों से विजय हासिल की थी।

Shimla Assembly Election Results 2022. जिले की शिमला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरीश बराक्ता ने बीजेपी उम्मीदवार पर 3 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने हरीश जनार्था को टिकट दिया। हरीश फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी ने संजय सूद को प्रत्याशी बनाया और आम आदमी पार्टी ने चमन राकेश को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के सुरेश भारद्वाज ने जीत दर्ज की थी।

Shimla Assembly Election Results 2022. शिमला जिले की शिमला रूरल विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह ने 13860 मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया। कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी ने रवि मेहता को टिकट दिया। आम आदमी पार्टी ने प्रेम ठाकुर को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह ने करीब 5 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।

Theog Assembly Election Results 2022. शिमला जिले की थेओग विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ने 5269 मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस की ओर से कुलदीप सिंह राठौर प्रत्याशी हैं जबकि बीजेपी ने अजय श्याम को टिकट दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रो. अतर सिंह को मैदान में उतारा। 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी के राकेश सिंघा ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट

Share this article
click me!