
Kinnaur and Lahual & Spiti Chunav Results. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 1 विधानसभा सीट है जबकि लाहौल-स्पिति जिले में भी एक विधानसभा सीट है। यहां भी 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई। इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट उतारे। 8 दिसंबर 2022 को चुनावी नतीजे घोषित किए गए। आइए जानते हैं दोनों जिलों की दो विधानसभा चुनाव के नतीजे क्या रहे...
Kinnaur Assembly Election Result. किन्नौर जिले की किन्नौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने 6964 मतों से जीत दर्ज की है। 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई और 8 दिसंबर 2022 को नतीजा घोषित किया गया है। किन्नौर विधानसभा सीट पर 2022 में कांग्रेस ने जगत सिंह नेगी को टिकट दिया। वहीं बीजेपी ने सूरत नेगी को प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से तरसेम सिंह को टिकट दिया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने बीजेपी के तेजवंत सिंह नेगी को 120 वोटों से पराजित किया था।
Lahual & Spiti Assembly Election Results. हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पिति जिले में 1 ही विधानसभा सीट है और यहां से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616 मतों से जीत दर्ज की है। यहां पर 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर 2022 को घोषित किए गए। लाहौल स्पिति विधानसभा सीट पर 2022 में कांग्रेस ने रवि ठाकुर को टिकट दिया। भारतीय जनता पार्टी ने रामलाल मार्कंडेय को टिकट दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने सुदर्शन जसपा को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो लाहौल स्पिति विधानसभा सीट पर बीजेपी के डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने कांग्रेस के रवि ठाकुर को करीब 1478 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा किया था।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.