वडोदरा में 10 में से 9 सीटों पर जीती बीजेपी, 1 सीट पर निर्दलीय ने किया कमाल- देखें नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी 156 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस का 17 सीटों के साथ अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों के साथ गुजरात में अपना खाता खोल लिया है।

Piyush Singh Rajput | Published : Dec 7, 2022 6:16 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 08:28 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बना रही है। बात करें वडोदरा जिले की तो 2017 के चुनाव में इस जिले की 10 सीटों में से 8 बीजेपी ने और 2 कांग्रेस ने जीती थी। इस बार बीजेपी ने वडोदरा में 1 सीट की बढ़त बनाई है और 10 में से 9 सीटें जीत लीं हैं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कमाल किया है। आइए जानते हैं कि इस बार वडोदरा में किन सीटों पर किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

1- Akota Gujarat Chunav Results 2022 : अकोटा सीट से बीजेपी के चैतन्य मकरंदभाई देसाई ने 1 लाख 13 हजार 312 वोट प्राप्त किए और 77,753 वाेट के अंतर से कांग्रेस के रुतविज दिलिप भाई जोशी को हराया है। जोशी को 35,559 वोट मिले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में  इस सीट से भाजपा की सीमाबेन अक्षयकुमार मोहिले जीती थीं।   

2-Dabhoi Gujarat Chunav Results 2022 : दभोई सीट से बीजेपी के शैलेष भाई मेहता ने कांग्रेस के बालकृष्ण भाई नारण भाई पटेल को 20,476 हजार वोटों से हराया। वहीं आम आदमी पार्टी के अजीत सिंह ठाकोर को 7911 वोट मिले।  

3- Karjan Gujarat Chunav Results 2022 : करजण सीट से भाजपा के अक्षयकुमार ईश्वर भाई पटेल ने कांग्रेस के प्रीतेश कुमार को 26, 306 वोटों से हरा दिया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के अक्षयकुमार ईश्वर भाई पटेल इस सीट से जीते थे, इस बार वे बीजेपी में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतरे। आम आदमी पार्टी ने पारेश पटेल को टिकट दिया था, जिन्हें 6587 वोट मिले।

4- Manjalpur Gujarat Chunav Results 2022 : मंजलपुर से पिछला चुनाव जीतने वाले भाजपा के योगेश पटेल ने कांग्रेस के डॉ. तश्वीन सिंह को 1 लाख 754 वोटों से हराया। इस सीट से आम आदमी पार्टी के विनय चौहान ने भी चुनाव लड़े, जिन्हें 11,021 वोट मिले।

5- Padra Gujarat Chunav Results 2022 : पादरा सीट से बीजेपी के चैतन्य प्रताप सिंह 6718 वोट से जीते, उन्हें 66,226 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के जसपाल सिंह महेंद्र सिंह ठाकोर को 60 हजार 48 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी संदीप सिंह राज को 51,109 वोट मिले।

6- Raopura Gujarat Chunav Results 2022 : राओपुरा सीट से बीजेपी के बालकृष्ण शुक्ला ने कांग्रेस के संजयभाई ईश्वरभाई पटेल को 81,035 वोटों से हराया। पिछले चुनाव में भाजपा के राजेंद्र त्रिवेदी जीते थे। हालांकि, उनकी जगह पार्टी ने इस बार बालकृष्ण शुक्ला को मौका दिया था।   

7- Savli Gujarat Chunav Results 2022 : सावली सीट से बीजेपी के केतनभाई इनामदार ने कांग्रेस के कुलदीप सिंह राउल को 36926 हजार वोटों से हराया है। वहीं आम आदमी पार्टी के विजयकुमार चावड़ा को 2032 वोट मिले।

8-  Sayaji Ganj Gujarat Chunav Results 2022 : सायाजी गंज से बीजेपी के केयुर रोकड़िया ने कांग्रेस की अमी राव को 84013 वोटों से हराया है। पिछले चुनाव में भाजपा के जितेंद्र रतिलाल सुखाड़िया ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

9-  Vadodara Gujarat Chunav Results 2022 : वडोदरा शहर से बीजेपी की मनीषा वकील ने 98,597 वोटों के भारी अंतर से कांग्रसे के गुणवंत्रे परमार को हराया है। मनीषा पिछले चुनाव में भी इस सीट से जीत चुकी हैं। 

10- Vaghodia Gujarat Chunav Results 2022 : वाघोडिया सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने बीजेपी के अश्विनभाई नटवर भाई पटेल को 14,016 वोटों से हराया है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सत्यजीत सिंह गायकवाड़ रहे, उन्हें 18,870 वोट मिले।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

Share this article
click me!