
Chamba District Assembly Seats Result 2022. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर 12 नवंबर 2022 को एक साथ वोटिंग की गई। जहां तक 2017 के चुनावी नतीजों की बात है तो पिछली बार यहां की 5 विधानसभा सीटों में से कुल 4 सीट पर बीजेपी ने कब्जा किया था। जबकि 1 सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। आइए जानते हैं कि चंबा जिले में 2022 के विधानसभा चुनाव नतीजे किसके पक्ष में हैं...
Bharmour Assembly Election Results 2022. बीजेपी के डा. जनकर राज ने 5172 वोटों से जीत दर्ज की है। चंबा जिले की भरमौर विधानसभा सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने डॉ. जनक राज को प्रत्याशी बनाया। वहीं कांग्रेस के टिकट पर ठाकुर सिंह भरमौरी और आम आदमी के प्रत्याशी प्रकाश चंद भारद्वाज मैदान में उतरे। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के जियालाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था।
Bhattiyat Assembly Election Result 2022. चंबा जिले की भट्टियात विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567 वोटों से जीत हासिल की है। पहले बीजेपी के विक्रम जरियाल आगे चल रहे थे। इस बार कांग्रेस ने कुलदीप सिंह पठानिया को चुनाव लड़ाया। जबकि बीजेपी की तरफ से विक्रम जरियाल और आम आदमी पार्टी के टिकट पर नरेश कुमार उर्फ कुक्कु ठाकुर चुनावी मैदान में उतरे। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के विक्रम सिंह जरियाल ने जीत दर्ज की थी।
Chamba Assembly Election Results 2022. चंबा विधानसभा सीट पर 2022 में कांग्रेस के नीरज अय्यर 7782 वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी ने नीलम नय्यर को कैंडिडेट बनाया। वहीं कांग्रेस ने नीरज नय्यर और आम आदमी पार्टी ने शशिकांत पर दांव खेला। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो चंबा से बीजेपी के पवन नय्यर ने जीत दर्ज की थी।
Churah Assembly Election Results 2022. चंबा जिले की चुराह विधानसभा सीट पर भाजपा के हंसराज ने 2642 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस की तरफ से यशवंत सिंह खन्ना को टिकट दिया गया। वहीं बीजेपी की तरफ से हंस राज और आम आदमी पार्टी की तरफ से नंद कुमार जरयाल चुनावी मैदान में उतरे। 2017 में इस विधानसभा सीट पर बीजेपी के हंस राज ने जीत दर्ज की थी।
Dalhousie Assembly Election Results 2022. चंबा जिले की डलहौजी विधानसभा सीट पर भाजपा के डीएस ठाकुर 9918 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के डीएस ठाकुर आगे चल रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने आशा कुमार को टिकट दिया। बीजेपी ने डीएस ठाकुर पर भरोसा जताया जबकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सरीन को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनावों में डलहौजी सीट से कांग्रेस की आशा कुमारी ने जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.