मंडी जिले में लहराया भगवा, 10 में से 9 सीटें भाजपा के खाते में गईं, जयराम ठाकुर ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले (Mandi District Vidhansabha Chunav Results) में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों के लिए 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई और चुनाव के नतीजे ईवीएम में कैद हो गए। 8 दिसंबर 2022 को चुनावी नतीजे घोषित किए गए हैं।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 7, 2022 12:03 PM IST / Updated: Dec 09 2022, 07:59 AM IST

Mandi District Assembly Election Results 2022. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में विधानसभा की कुल 10 सीटें हैं। सभी सीटों पर 12 नवंबर 2022 को एक साथ मतदान संपन्न हुआ और 8 दिसंबर 2022 को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया गया। 2017 के विधानसभा चुनावों में मंडी जिले की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने परचम लहराया था जबकि 1 सीट अन्य के खाते में गई थी। आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव 2022 में मंडी जिले की सीटों के नतीजे क्या रहे...

Balh Assembly Election Results 2022. मंडी जिले की बाल्ह विधानसभा सीट पर बीजेपी के इंदर सिंह गांधी 1307 मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने प्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा। वहीं बीजेपी ने इंद्र सिंह गांधी को टिकट दिया और आम आदमी पार्टी ने तारा चंद भाटिया को प्रत्याशी बनाया। 2017 में बाल्ह विधानसभा सीट पर बीजेपी के इंदर सिंह गांधी ने बड़ी मार्जिन से जीत दर्ज की थी।

Darang Assembly Election Results 2022. मंडी जिले की दरंग विधानसभा सीट पर बीजेपी के पूरन चंद ठाकुर 618 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस पार्टी ने कौल सिंह ठाकुर को टिकट दिया। बीजेपी ने पूरन चंद ठाकुर को प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी ने सुनीता ठाकुर को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में दरंग सीट पर बीजेपी के जवाहर ठाकुर ने जीत दर्ज की थी।

Dharampur Assembly Election Results 2022. मंडी जिले की धरमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के चंद्रशेखर ने करीब 3 हजार मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने चंद्रशेखर को टिकट दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने रजत ठाकुर को प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी ने राकेश मंडोत्रा को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में धरमपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के महेंदर सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Joginder Nagar Assembly Election Results 2022. मंडी जिले की जोगिंदरनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रकाश राणा ने करीब 3 हजार मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने सुरेंद्र पाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया। वहीं बीजेपी ने प्रकाश राणा को टिकट दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने रविंदर पॉल सिंह को मैदान में उतारा। 2017 में इस सीट पर स्वतंत्र प्रत्याशी प्रकाश राणा ने जीत दर्ज की थी। 

Karsog Assembly Election Results 2022. मंडी जिले की करसोग विधानसभा सीट पर बीजेपी के दीपराज करीब 10534 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने महेश राज को टिकट दिया। बीजेपी ने दीपराज कपूर को प्रत्याशी बनाया। वहीं आम आदमी पार्टी ने भगवंत सिंह को मैदान में उतारा। 2017 के विधानसभा चुनाव में करसोग सीट पर बीजेपी के हीरा लाल ने जीत दर्ज की थी।

Mandi Assembly Election Results 2022. मंडी विधानसभा सीट पर बीजेपी के अनिल शर्मा ने करीब 10 हजार मतों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने चंपा ठाकुर को टिकट दिया। वहीं बीजेपी ने अनिल शर्मा को टिकट दिया जबकि आम आदमी पार्टी ने श्याम लाल को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में मंडी सीट पर बीजेपी के अनिल शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

Nachan Assembly Election Results 2022. मंडी जिले के नाचन विधानसभा सीट पर बीजेपी के विनोद कुमार ने 8956 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने नरेश कुमार को टिकट दिया। जबकि बीजेपी ने विनोद कुमार को प्रत्याशी बनाया। वहीं आम आदमी पार्टी ने जबना चौहान को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के विनोद कुमार को बड़ी मार्जिन से जीत मिली थी।

Sarkaghat Assembly Election Results 2022. मंडी जिले की सरकाघाट विधानसभा सीट बीजेपी के दलीप ठाकुर करीब 1807 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 के लिए कांग्रेस ने पवन कुमार पर दांव खेला। बीजेपी ने दलीप ठाकुर को टिकट दिया और आम आदमी पार्टी ने धर्मेश्वर राम को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में सरकाघाट सीट पर बीजेपी के इंदर सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Seraj Assembly Election Results 2022. मंडी जिले की सेराज विधानसभा सीट पर बीजेपी के सीएम कैंडिडेट जयराम ठाकुर 38183 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने चेत राम ठाकुर को टिकट दिया। बीजेपी ने जयराम ठाकुर को टिकट दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने गीता नंद थालुर को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का जयराम ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

Sundernagar Assembly Election Results 2022. मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर बीजेपी के राकेश जामवाल करीब 8 हजार वोट से चुनाव जीत गए हैं। 2022 में कांग्रेस ने सोहन लाल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया। जबकि बीजेपी ने राकेश जामवाल को टिकट दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने पूजा ठाकुर पर दांव खेला। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुंदरनगर सीट पर बीजेपी के राकेश कुमार ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट
 

Share this article
click me!