हाई सिक्योरिटी के बीच होगा PM मोदी का हिमाचल दौरा, ड्रोन, हेलीकॉप्टर पर रोक

Published : Nov 08, 2022, 07:34 AM IST
हाई सिक्योरिटी के बीच होगा PM मोदी का हिमाचल दौरा, ड्रोन, हेलीकॉप्टर पर रोक

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का दौरा  प्रस्तावित है। पीएम का ये दौरा हाई सिक्योरिटी के बीच होगा।

शिमला(Himachal Pradesh).प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का दौरा  प्रस्तावित है। पीएम का ये दौरा हाई सिक्योरिटी के बीच होगा। इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर और अन्य हवाई वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी निपुण जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। यह प्रतिबंध आठ नवंबर की शाम पांच बजे से नौ नवंबर की शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी नौ नवंबर को कांगड़ा के धर्मशाला के निकट चंबी और हमीरपुर के सुजानपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे।

उल्लंघन करने पर दर्ज होगा केस

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर शनिवार को मतदान होगा और उसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। आदेश के अनुसार ड्रोन आदि पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए