वर्जीनिया कोर्ट में ममता कफले भट्ट मर्डर केस के आरोपी नरेश भट्ट ने गवाही दी है कि पत्नी की आत्महत्या के बाद डर के कारण उसने आरी से शव के टुकड़े किए और कचरे में फेंका। जानिए इस हाई-प्रोफाइल अमेरिकी मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी।

Naresh Bhatt Case: अमेरिका के वर्जीनिया से जुड़े चर्चित ममता कफले भट्ट हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में आरोपी और भारतीय मूल के पति नरेश भट्ट ने अदालत में गवाही देते हुए एक बेहद अजीब और डरावना दावा किया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की थी। उसने उसे बिस्तर पर मृत पाया और करीब एक घंटे तक CPR देकर बचाने की कोशिश की। इसके बाद उसने शव को छिपाने के लिए आरी से टुकड़े करने की कोशिश की और कचरे के थैलों में भरकर फेंक दिया। हालांकि, ममता की मौत कैसे हुई, यह अभी अदालत में विचाराधीन है।

Naresh Bhatt Testimony: "पत्नी को मृत पाकर घबरा गया था, 911 पर कॉल नहीं कर पाया"

अदालत में पांचवें हफ्ते की सुनवाई के दौरान नरेश भट्ट ने बयान दिया कि उसने अपनी पत्नी ममता कफले भट्ट को मृत पाया था।

  • खुदकुशी का दावा: भट्ट के मुताबिक, 30 जुलाई 2024 की सुबह जब वह उठे, तो ममता बिस्तर पर बेजान पड़ी थीं और उनके पास उल्टी व 'सेल्फोस' (कीटनाशक) का पैकेट पड़ा था।
  • 911 पर कॉल क्यों नहीं किया?: जब जज ने पूछा कि उसने तुरंत पुलिस या एंबुलेंस को फोन क्यों नहीं किया, तो भट्ट का जवाब था कि वह बहुत ज्यादा डर गया था और उसे समझ नहीं आया कि वह क्या करे।

Sawing the Body: कचरे के डिब्बे में फिट न होने पर आरी का किया इस्तेमाल

भट्ट ने अदालत के सामने यह भी कबूल किया कि उसने ममता के शव को ठिकाने लगाने के लिए बेहद भयानक रास्ता चुना था।

  • शव छिपाने की कोशिश: उसने बताया कि वह घबराहट में होम डिपो गया और सुसाइड करने के लिए तार खरीदे, लेकिन खुदकुशी नहीं कर पाया।
  • आरी से काटने की बात: आरोपी ने माना कि उसने ममता के शव को कचरे के डिब्बे में डालने की कोशिश की थी, लेकिन शरीर फिट नहीं हुआ। इसके बाद उसने बाथरूम में पावर आरी से शव के टुकड़े करने की कोशिश की, हालांकि वह मानसिक रूप से टूट चुका था इसलिए पूरी तरह अलग नहीं कर पाया।

Disposing Evidence: कचरे के थैलों में भरकर फेंका, दो साल से लाश गायब

नरेश भट्ट ने अदालत में बताया कि उसने ममता के शरीर के हिस्सों को कई कचरे के थैलों में भरकर अलग-अलग जगह फेंक दिया था ताकि किसी को शक न हो।

  • पुलिस की जांच: ममता के लापता होने के बाद बेडरूम और बाथरूम में खून के धब्बे मिले थे, जिसके बाद अगस्त 2024 में भट्ट को गिरफ्तार किया गया था।
  • सजा का प्रावधान: उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर, सबूत छिपाने और शव का अपमान करने जैसे गंभीर आरोप हैं। जानकारों का मानना है कि जुर्म स्वीकार करके वह अपनी सजा को कम कराने की कोशिश कर रहा है, जबकि अभी तक ममता का शव पूरी तरह बरामद नहीं हो सका है।