Office Diwali Party: ऑफिस की दिवाली पार्टी में पीली साड़ी पहनकर एक लड़की ने अपने शानदार डांस मूव्स से पूरी महफिल लूट ली। उसके खूबसूरत एक्सप्रेशन्स और जबरदस्त कॉन्फिडेंस को देखकर कलीग्स भी तालियां और सीटियां बजाने लगे।
Girl Dance Viral Video: दिवाली के त्योहार पर घर हो या ऑफिस, त्योहार का जश्न हर जगह देखने को मिलता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑफिस की दिवाली पार्टी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में पीली साड़ी पहने एक लड़की अपने शानदार डांस मूव्स से पूरी महफिल लूटती नजर आ रही है। लड़की का कॉन्फिडेंस, खूबसूरत एक्सप्रेशन्स और जबरदस्त एनर्जी देखकर वहां मौजूद लोग भी तालियां और सीटियां बजाने लगते हैं।
पीली साड़ी में लड़की ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल
दरअसल, दिवाली के मौके पर एक ऑफिस में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था। पूरे ऑफिस को रंग-बिरंगी लाइट्स, लालटेन और खूबसूरत सजावटी सामान से सजाया गया था। चारों तरफ त्योहार की रौनक थी और कर्मचारी भी इस खास मौके को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे थे। तभी पार्टी में एंट्री होती है पीली साड़ी पहने एक लड़की की। स्लीवलेस ब्लाउज, खूबसूरत देसी अंदाज और चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान के साथ जैसे ही वह डांस फ्लोर पर पहुंचती है, वहां मौजूद लोगों की नजरें उसी पर टिक जाती हैं। इसके बाद लड़की गाने की धुन पर अपने डांस मूव्स दिखाना शुरू करती है। कभी वह हाथों से शानदार एक्सप्रेशन्स देती है, तो कभी गाने की बीट पर ऐसे स्टेप्स करती है कि देखने वाले भी झूमने लगते हैं।
लड़की के एक्सप्रेशन ने जीता दिल
खास बात यह है कि लड़की का डांस सिर्फ उसके स्टेप्स तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके चेहरे के एक्सप्रेशन्स और जबरदस्त कॉन्फिडेंस भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। वह पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करती नजर आती है। वहीं, उसकी इस परफॉर्मेंस को देखकर ऑफिस में मौजूद कलीग्स भी खुद को रिएक्शन देने से रोक नहीं पाते। कोई तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाता है, तो कोई सीटियां बजाकर उसकी परफॉर्मेंस की तारीफ करता दिखाई देता है। कुल मिलाकर, कुछ ही पलों में पीली साड़ी वाली लड़की ऑफिस की दिवाली पार्टी का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाती है।
Instagram पर वायरल हुआ डांस वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर frames_ofliving नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे खूब देखा जा रहा है। लड़की के डांस मूव्स, उसकी स्माइल और शानदार कॉन्फिडेंस लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।




