Kota Viral Video : पहले चलती बाइक पर खुल्लम-खुल्ला किया प्यार, पकड़े गए तो कान पकड़कर मांगी माफी

कोटा जिले के बूंदी रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में लड़का-लड़की खुलेआम बाइक पर रोमांस करते नजर आए। इस मामले में पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है।

/ Updated: May 24 2024, 03:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कोटा जिले की बूंदी रोड पर चलती बाइक पर लिप लॉक करने  वाले लड़के और लड़की को कोटा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और बाइक को भी सीज कर दिया है। लड़का और लड़की को अरेस्ट करने के बाद उन्होनें पुलिस से माफी मांगी, लेकिन बाद में पुलिस ने लड़के को जेल भेज दिया और लड़की को छोड़ दिया।

दरअसल कोटा में परसों रात को एक वीडियो वायरल हुआ। बूंदी रोड पर एक युवती और युवक चलती बाइक पर इश्क कर रहे थे। लिप लॉक कर रहे थे और तेजी से बाइक दौड़ा रहे थे। लोगों ने वीडियो बनाया और उसके बाद करीब सवा मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के बाद कोटा पुसिल ने बाइक नंबर के आधार पर एक्शन लिया। जिले की नांता थाना पुलिस ने बताया कि बड़गांव के नजदीक यह वीडियो बनाया गया था। लड़की का नाम रिजवाना है और वह दिल्ली की रहने वाली है। लड़के का नाम वसीम है और वह कोटा में ही किराये पर रहता है और पेंट का काम करता है। वसीम और रिजवाना करीब तीन महीने से लिव इन में रह रहे हैं। दोनो की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। परसों रात दोनो ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान चलती बाइक पर रोमांस करते हुए वायरल हो गए थे।