UP की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP, NDA गठबंधन पर Chirag Paswan का बड़ा बयान

Share this Video

केंद्रीय मंत्री और LJP प्रमुख चिराग पासवान लखनऊ पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चिराग पासवान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपने पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम के बाद पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों की औपचारिक रूपरेखा तैयार करने की शुरुआत करेगी। चिराग ने कहा कि पार्टी ने पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और फिलहाल 403 सीटों पर तैयारी की जा रही है। NDA को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन का स्वरूप अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पार्टी अपनी तैयारी पूरी सीटों पर कर रही है।

Related Video