
Modi 25 Years Celebration: कहां PM मोदी बने 'राम', अमित शाह 'लक्ष्मण' और एकनाथ शिंदे बन गए 'हनुमान'!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति में 25 साल पूरे होने के मौके पर तेलंगाना शिवसेना ने कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया। तेलंगाना शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष सिंकरू शिवाजी ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर खास बयान दिया। उन्होंने मोदी को राम, अमित शाह को लक्ष्मण और एकनाथ शिंदे को हनुमान के रूप में पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और असदुद्दीन ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। शिवाजी ने उद्धव ठाकरे की विचारधारा और एकनाथ शिंदे को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।