
IND vs NZ 3rd T20I: 'Whitewash कर दो', मैच से पहले टीम इंडिया के लिए फैंस का जोरदार रिएक्शन
न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्काई स्टेडियम के बाहर भारतीय समर्थक मैच शुरू होने से काफी पहले पहुंच गए। गुजरात से आए फैंस हों या केरल से न्यूजीलैंड में बसे भारतीय, हर किसी को टीम इंडिया की जीत का इंतजार था। कुछ फैंस संजू सैमसन के ऑटोग्राफ और ग्लव्स पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे, तो कुछ ने न्यूजीलैंड को व्हाइटवॉश देने की बात कही। सुबह बारिश और तेज हवाओं के बीच बदले मौसम ने भी फैंस का जोश कम नहीं किया। देखिए वेलिंग्टन से खास ग्राउंड रिपोर्ट।