
ASSAM Horror: एक विवाद में 4 मर्डर-सदमे में परिवार, मां को बचाने पहुंचे बेटे की भी हत्या!
असम के गुवाहाटी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। मृतकों की रिश्तेदार सोवांगी दास ने बताया कि परिवार में होटल की लीज और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। उनके मुताबिक, घटना से पहले धमकियां भी दी गई थीं और परिवार को आशंका है कि हमला पहले से योजनाबद्ध था। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। आखिर विवाद क्या था और परिवार ने क्या बताया? देखिए यह खास रिपोर्ट।