Bengaluru Murder Case में कैब ड्राइवर इंदुशेखर पर पत्नी, सास और सालों समेत 7 लोगों की हत्या का आरोप है। नंदी हिल्स के पास एक बच्चे का शव मिला, बाकी छह की तलाश जारी है। जानिए घरेलू विवाद से जुड़ा पूरा मामला।

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है जिसने पुलिस के भी रोंगटे खड़े कर दिए हैं। शहर के एक कैब ड्राइवर इंदुशेखर ने घरेलू कलह के चक्कर में अपनी पत्नी और उसके परिवार के 7 सदस्यों की दर्दनाक हत्या कर दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस को अब तक एक 7 साल के मासूम बच्चे का शव नंदी हिल्स के पास से मिला है, जबकि बाकी 6 लोगों के शवों की तलाश की जा रही है।

Bengaluru Horror Case: सिलबट्टे से पत्नी की हत्या कर नंदी हिल्स में फेंका

पुलिस जांच में सामने आया कि इंदुशेखर और उसकी पत्नी सुनीता की शादी को 20 साल हो चुके थे, लेकिन दोनों में इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था कि सुनीता बार-बार अपने मायके क्यों चली जाती है।

  • पहले पत्नी को रास्ते से हटाया: आरोपी को लगता था कि उसकी पत्नी को उसकी सास और सालों का पूरा समर्थन मिल रहा है। इसीलिए उसने पूरे परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया।
  • शव छिपाने की कोशिश: उसने सबसे पहले सुनीता की सिलबट्टे (पत्थर) से कुचलकर हत्या की, शव को कपड़े में लपेटा और नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। शक न हो, इसके लिए पत्नी का फोन बंद कर पड़ोसियों को बोल दिया कि वह कहीं बाहर गई है।
Scroll to load tweet…

Murder Conspiracy: पार्टी के बहाने घर बुलाया और एक-एक कर सबको उतारा मौत के घाट

पत्नी की हत्या के अगले ही दिन इंदुशेखर ने अपने खतरनाक प्लान के दूसरे हिस्से को अंजाम दिया।

  • घर पर बुलावा: उसने अपने दो सालों-शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने अपने घर बुलाया और उसी सिलबट्टे से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
  • मासूम को भी नहीं बख्शा: इसके बाद उसने सालों की पत्नियों (दिव्या और नलिनी), अपनी सास रूपावती और शंकर के 7 साल के बेटे पुनीत को भी मौत के घाट उतार दिया।
Scroll to load tweet…

Police Investigation: ऐसे खुला 7 कत्ल का राज, केमिकल से साफ किए थे खून के धब्बे

इस पूरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को नलिनी की माँ ने श्रीरामपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • सबूत मिटाने की कोशिश: कत्ल के बाद आरोपी ने पूरे घर को केमिकल से धोकर खून के धब्बे साफ कर दिए थे।
  • कार और हथियार जब्त: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा और शवों को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है।
  • जांच जारी: नंदी हिल्स की तलहटी से 7 साल के पुनीत का शव मिल चुका है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि रिहायशी इलाके में हुए इन कत्लों की भनक पड़ोसियों को क्यों नहीं लगी और क्या इसमें किसी और की भी भूमिका थी।