रैली के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद ने महिलाओं को ₹25,000 मासिक, युवाओं को पक्की नौकरी और 15% आरक्षण का वादा किया। उन्होंने मुस्लिम और अति पिछड़े वर्ग से डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा की। साथ ही AIMIM के साथ गठबंधन पर जोर दिया।

चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ की ‘बहुजन स्वराज संकल्प महारैली’ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की राजनीतिक रणनीति और चुनावी वादों को सामने रखा। उन्होंने महिलाओं को हर महीने ₹25,000 देने, अब्दुल को डिप्टी सीएम बनाने और अति पिछड़े वर्ग से भी एक व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया। साथ ही लाखों युवाओं को पक्की नौकरी देने, कमजोर वर्गों को 15% आरक्षण देने और पुराने मुकदमे वापस लेने की बात कही। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और समाजवादी पार्टी को भी घेरा। चंद्रशेखर ने AIMIM और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को ‘दिलों का गठबंधन’ बताया और समर्थकों से केतली और पतंग चुनाव चिह्न याद रखने की अपील की। संविधान दिवस पर हुई इस रैली में उन्होंने रोजगार, शिक्षा, महिला सुरक्षा और कानून के राज को अपनी राजनीति के प्रमुख मुद्दे बताया।

YouTube video player