लखनऊ रैली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 चुनाव हेतु चंद्रशेखर आजाद को CM बनाने की अपील की। उन्होंने BJP व SP पर निशाना साधा। साथ ही मुस्लिमों से अपना राजनीतिक नेतृत्व उभारने और संविधान सम्मत न्याय की बात कही।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण बनने लगे हैं। संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के मंच से बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों, दलितों और कमजोर वर्गों को इंसाफ दिलाने के लिए यह गठबंधन आगे आया है। अपने भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को भी घेरा। ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज को अपनी राजनीतिक नेतृत्व क्षमता विकसित करनी होगी। साथ ही बुलडोजर और एनकाउंटर की राजनीति पर सवाल उठाते हुए संविधान के मुताबिक इंसाफ की बात कही।

YouTube video player