सोलन जिले की 5 विधानसभा सीटों के नतीजे, बीजेपी का पत्ता साफ, 4 पर कांग्रेस जीती, 1 पर निर्दलीय ने दर्ज की जीत

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Election) के सोलन जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों पर 12 नवंबर 2022 को वोटिंग हुई और प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम बॉक्स में कैद हो गई। 8 दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश की विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किए गए।
 

Manoj Kumar | Published : Dec 7, 2022 12:38 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 04:43 PM IST

Solan District Assembly Election Results 2022. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में कुल 5 सीटों में से 2 सीट बीजेपी को मिली थी जबकि कांग्रेस जिले की 3 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 2022 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। आइए जानते हैं विधानसभा चुनावन 2022 में सोलन जिले की विधानसभा सीटों के नतीजे कैसे हैं...

Arki Assembly Election Results 2022. सोलन जिले की अरकी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी ने 4822 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने संजय अवस्थी को प्रत्याशी बनाया। बीजेपी ने गोविंद राम शर्मा को टिकट दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने जीत राम शर्मा को टिकट दिया। 2021 के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के संजय अवस्थी ने जीत दर्ज की थी।

Doon Assembly Election Results 2022. सोलन जिले की दून विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रामकुमार चौधरी ने 6811 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने राम कुमार चौधरी को टिकट दिया। बीजेपी ने सरदरार परमजीत सिंह पम्मी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने स्वर्ण सिंह सैनी को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के परमजीत सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Kasauli Assembly Election Results 2022. सोलन जिले की कसौली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने 6768 वोटों से जीत दर्ज की है. 2022 में कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी को टिकट दिया है। बीजेपी ने डॉ राजीव सैजल को प्रत्याशी बनाया। आम आदमी पार्टी ने हरेमल धीमान को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राजीव सैजल ने जीत दर्ज की की थी।

Nalagarh Assembly Election Results 2022. सोलन जिले की नालागढ़ विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर ने 13 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने हरदीप सिंह बाबा को टिकट दिया। बीजेपी ने लखविंदर राणा को टिकट दिया। आम आदमी पार्टी ने धर्मपाल चौहान को मैदान में उतारा। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लखविंदर सिंह राणा ने जीत दर्ज की थी।

Solan Assembly Election Results 2022. जिले की सोलन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के धनीराम शांडिल ने 3858 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने धनीराम शांडिल को टिकट दिया। वहीं बीजेपी ने डॉ. राजेश कश्यप पर भरोसा जताया जबकि आम आदमी पार्टी ने अनुज राठौर पर प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सोलन सीट पर कांग्रेस के धनीराम शांडिल ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट
 

Share this article
click me!