ऊना जिले की 5 विधानसभा सीटों में 4 सीटें कांग्रेस ने जीती, 1 सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई

Published : Dec 08, 2022, 08:54 AM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 04:32 PM IST
ऊना जिले की 5 विधानसभा सीटों में 4 सीटें कांग्रेस ने जीती, 1 सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई

सार

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Election) के ऊना जिले में (Una Chunav Result 2022) विधानसभा की कुल 5 सीटें हैं। सभी सीटों पर 12 नवंबर 2022 को वोटिंग की गई। इसके बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 8 दिसंबर 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं।  

Una District Assembly Election Resultes 2022. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले (Una Chunav Results 2022) में विधानसभा की कुल 5 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में 5 में से 3 सीट पर बीजेपी ने कब्जा किया था जबकि 2 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। इस बार यानी 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी की भी चुनौती है। आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव 2022 में कौन किस पर भारी रहा...

Chintapurni Assembly Election Results 2022. ऊना जिले की चिंतापूर्णी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू ने 4858 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने सुदर्शन सिंह बबलू को टिकट दिया। बीजेपी ने बलबीर सिंह चौधरी को मैदान में उतारा वहीं आम आदमी पार्टी ने राम पॉल को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बलबीर सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Gagret Assembly Election Results 2022. ऊना जिले गागरेट विधानसभा सीट पर 2022 में कांग्रेस के चैतन्य शर्मा ने 15685 मतों से जीत दर्ज की है। बीजेपी ने राजेश ठाकुर को टिकट दिया और आम आदमी पार्टी ने मनोहर डडवाल को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी के राजेश ठाकुर ने जीत दर्ज की।

Haroli Assembly Election Results 2022. ऊना जिले के हरोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री ने 9148 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने मुकेश अग्निहोत्री को टिकट दिया। बीजेपी ने राम कुमार को प्रत्याशी बनाया और आम आदमी पार्टी ने रविंदर पाल सिंह मान को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की थी।

Kutlehar Assembly Election Results 2022. ऊना जिले की कुटलहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के देवेंदर कुमार ने 7589 वोटों से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस ने देवेंदर कुमार भुट्टो को टिकट दिया। बीजेपी ने वीरेंद्र कंवर को प्रत्याशी बनाया जबकि आम आदमी पार्टी  ने अनिल मनकोटिया को टिकट दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के वीरेंद्र कुमार ने 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

Una Assembly Election Results 2022. जिले की ऊना विधानसभा सीट पर बीजेपी के सतपाल सिंह सत्ती ने 1737 वोट से जीत दर्ज की है। 2022 में कांग्रेस पार्टी ने सतपाल रायजादा को टिकट दिया। वहीं, बीजेपी ने सतपाल सिंह सत्ती को मैदान में उतारा। आम आदमी पार्टी ने राजीव गौतम को प्रत्याशी बनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें

गुजरात-हिमाचल चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को, सुबह 8 बजे से मिलेंगे रूझान, एशियानेट न्यूज हिंदी पर सबसे तेज अपडेट
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला