हाईवे पर खराब हुई बस से लग गया जाम, गाड़ी से उतरकर बस को धक्का देने लगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Published : Nov 09, 2022, 10:42 AM ISTUpdated : Nov 09, 2022, 10:51 AM IST
हाईवे पर खराब हुई बस से लग गया जाम, गाड़ी से उतरकर बस को धक्का देने लगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक खराब हुई बस को लोगों के साथ धक्का देते नजर आ रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने लोगों के साथ मिलकर बस को धक्का लगाकर स्टार्ट कराकर रवाना भी कराया।

बिलासपुर( Himachal Pradesh). सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक खराब हुई बस को लोगों के साथ धक्का देते नजर आ रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने लोगों के साथ मिलकर बस को धक्का लगाकर स्टार्ट कराकर रवाना भी कराया। वीडियो हिमाचल के बिलासपुर का है। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दौरा था। वहां से वापस लौटते  समय हाईवे पर सरकारी बस खराब होने के चलते जाम लग गया। उसी वक्त वहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला गुजर रहा था। जाम में उनकी गाड़ी भी फंस गई। अनुराग ठाकुर अपनी गाड़ी से उतर कर खराब हुई बस को बाकी लोगों के साथ धक्का दे किनारे करने लगे। उनका यह वीडियो वायरल हो गया। 

ड्राइवर से की बात, धक्का लगाकर बस कराया स्टार्ट
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की सरकारी बस को धक्का लगा रहे हैं। धक्का लगाने से पहले वो ड्राइवर से कुछ बात भी करते नजर आए। धक्का लगाने के कुछ ही देर बाद बस स्टार्ट हो जाती है। और उसके चलने से धीरे- धीरे जाम खत्म हो जाता है। जिसके बाद वहां मौजूद लोग अनुराग ठाकुर को धन्यवाद भी करते दिखाई दे रहे हैं।

बिलासपुर में कांग्रेस पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दीं है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को हिमाचल के बिलासपुर दौरे पर थे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं के हित की सरकार है। पहले गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए दिए 6000 रुपए दिए जाते थे अब मां-बच्चे की देखभाल के लिए सरकार 25,000 रुपए देगी।
 

PREV

Recommended Stories

Amazon का 2030 प्लान: भारत में $35 बिलियन निवेश, AI, एक्सपोर्ट और बहुत कुछ
6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत: नाकाम होने पर प्राइवेट पॉर्ट में डाला रॉड