बंटा हुआ है महागठबंधन, हर सीट जीतेगा NDA- पासवान

Published : Oct 18, 2019, 07:40 PM IST
बंटा हुआ है महागठबंधन, हर सीट जीतेगा NDA- पासवान

सार

लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा, ‘‘हमारे सभी उम्मीदवार विजयी होंगे। हमने एकजुट होकर अभियान चलाया है और लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।’’

नई दिल्ली.  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ राजग बिहार में आगामी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। बता दें, पांच विधानसभा सीटों और समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए क्षेत्रों में मतदान 21 अक्टूबर को होगा।

बंटा हुआ है महागठबंधन 
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा, ‘‘हमारे सभी उम्मीदवार विजयी होंगे। हमने एकजुट होकर अभियान चलाया है और लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।’’पासवान ने कहा कि भाजपा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल कर एक बार फिर से दोनों प्रदेशों में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी ‘महागठबंधन’ बंटा हुआ है और लोगों का भरोसा गंवा चुका है।

चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है जदयू 
राजग के तीनों दल- भाजपा, जद(यू) और लोजपा चुनाव में उतरी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद(यू) चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं भाजपा और लोजपा ने क्रमश: एक विधानसभा और लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के निधन के बाद समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली हो गई, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। लोजपा ने इस सीट से दिवंगत रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज को मैदान में उतारा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें