मणिपुर चुनाव : कांग्रेस पर हमला, विकास की बात, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, जानें पीएम मोदी की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, दूसरे राज्यों में जाते हैं तो यहां के पहनावे, मणिपुर के पहनावे, मणिपुर की संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। यहां हिल और वैली के बीच खाई पैदा कर दी और राज करते रहे। मणिपुर के लिए कभी काम नहीं किया। हमारे लिए मणिपुर सहित पूरा क्षेत्र ईस्ट एशिया के साथ भारत के व्यापार कारोबार का गेटवे है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 22, 2022 8:13 AM IST / Updated: Feb 22 2022, 01:58 PM IST

इंफाल : मणिपुर (Manipur) के चुनाव समर में प्रचार करने उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चुन-चुनकर कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा। सबसे पहले वे राजधानी इंफाल (Imphal) पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की फिर एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, दूसरे राज्यों में जाते हैं तो यहां के पहनावे, मणिपुर के पहनावे, मणिपुर की संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। यहां हिल और वैली के बीच खाई पैदा कर दी और राज करते रहे। मणिपुर के लिए कभी काम नहीं किया। हमारे लिए मणिपुर सहित पूरा क्षेत्र ईस्ट एशिया के साथ भारत के व्यापार कारोबार का गेटवे है। 

यह चुनाव विकास का चुनाव होगा 
पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो बंद और ब्लॉकेज को ही मणिपुर का भाग्य बना दिया था। इससे रोजगार और कारोबार ठप्प होते थे, जरूरी सामान की कमी भी लोगों को भुगतनी पड़ती थी। बीजेपी की सरकार ने मणिपुर को बंद और ब्लॉकेज को मुक्त कराया है। इस बार का चुनाव आने वाले 25 साल को निर्धारित करेगा। बीते पांच साल में जो हुआ है उसे परमानेंट बनाना है, इसलिए मणिपुर में बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बननी जरूरी है। मणिपुर जानता है कि दिन-रात मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता है। 

डबल इंजन की सरकार ने विकास किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर की पिछली सरकारों ने सिर्फ असमानता और अविकास ही देखा है। डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। जब आप पोलिंग बूथ पर बटन दबाते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप सरकार चलाने के निर्णय में भागीदार हैं। जिन नौजवान बेटे-बेटियों को यह पहली बार अधिकार मिल रहा है, उनसे आग्रह है कि अपने जीवन के महत्वपूर्ण पल को जाने मत देना।

यहां का मजाक बनाते हैं कांग्रेस नेता
जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा, कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, आपसे स्नेह नहीं किया। आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन दूसरे राज्यों में जाते ही पूर्वोत्तर की संस्कृति, पूर्वोत्तर के पहनावे का मजाक उड़ाते हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं, यहां के लोगों की तकलीफों को कभी समझ ही नहीं पाई। ये NDA की सरकार है जो पूर्वोत्तर को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है। 

पीएम की बड़ी बातें

इसे भी पढ़ें-Manipur Chunav 2022: मणिपुर की सड़कों पर दिखा जबरदस्त उत्साह, कार से उतरकर बच्चों-बड़ों सबको मुरीद बना गए मोदी

इसे भी पढ़ें-Manipur Chunav 2022: गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर, छात्राओं को स्कूटी,जानें बीजेपी के घोषणापत्र में क्या खास

 

Share this article
click me!