मणिपुर चुनाव : कांग्रेस पर हमला, विकास की बात, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, जानें पीएम मोदी की बड़ी बातें

Published : Feb 22, 2022, 01:43 PM ISTUpdated : Feb 22, 2022, 01:58 PM IST
मणिपुर चुनाव : कांग्रेस पर हमला, विकास की बात, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, जानें पीएम मोदी की बड़ी बातें

सार

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, दूसरे राज्यों में जाते हैं तो यहां के पहनावे, मणिपुर के पहनावे, मणिपुर की संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। यहां हिल और वैली के बीच खाई पैदा कर दी और राज करते रहे। मणिपुर के लिए कभी काम नहीं किया। हमारे लिए मणिपुर सहित पूरा क्षेत्र ईस्ट एशिया के साथ भारत के व्यापार कारोबार का गेटवे है।

इंफाल : मणिपुर (Manipur) के चुनाव समर में प्रचार करने उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चुन-चुनकर कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा। सबसे पहले वे राजधानी इंफाल (Imphal) पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की फिर एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, दूसरे राज्यों में जाते हैं तो यहां के पहनावे, मणिपुर के पहनावे, मणिपुर की संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। यहां हिल और वैली के बीच खाई पैदा कर दी और राज करते रहे। मणिपुर के लिए कभी काम नहीं किया। हमारे लिए मणिपुर सहित पूरा क्षेत्र ईस्ट एशिया के साथ भारत के व्यापार कारोबार का गेटवे है। 

यह चुनाव विकास का चुनाव होगा 
पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो बंद और ब्लॉकेज को ही मणिपुर का भाग्य बना दिया था। इससे रोजगार और कारोबार ठप्प होते थे, जरूरी सामान की कमी भी लोगों को भुगतनी पड़ती थी। बीजेपी की सरकार ने मणिपुर को बंद और ब्लॉकेज को मुक्त कराया है। इस बार का चुनाव आने वाले 25 साल को निर्धारित करेगा। बीते पांच साल में जो हुआ है उसे परमानेंट बनाना है, इसलिए मणिपुर में बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बननी जरूरी है। मणिपुर जानता है कि दिन-रात मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता है। 

डबल इंजन की सरकार ने विकास किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर की पिछली सरकारों ने सिर्फ असमानता और अविकास ही देखा है। डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। जब आप पोलिंग बूथ पर बटन दबाते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप सरकार चलाने के निर्णय में भागीदार हैं। जिन नौजवान बेटे-बेटियों को यह पहली बार अधिकार मिल रहा है, उनसे आग्रह है कि अपने जीवन के महत्वपूर्ण पल को जाने मत देना।

यहां का मजाक बनाते हैं कांग्रेस नेता
जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा, कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, आपसे स्नेह नहीं किया। आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन दूसरे राज्यों में जाते ही पूर्वोत्तर की संस्कृति, पूर्वोत्तर के पहनावे का मजाक उड़ाते हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं, यहां के लोगों की तकलीफों को कभी समझ ही नहीं पाई। ये NDA की सरकार है जो पूर्वोत्तर को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है। 

पीएम की बड़ी बातें

  • मणिपुर में जो देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई गई है, वो इस क्षेत्र को स्पोर्ट्स का इंटरनेशनल हब बनाएगी। भाजपा सरकार पूरे नॉर्थ ईस्ट में स्पोर्ट्स टैलेंट को प्रोत्साहित कर रही है, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश कर रही है।
  • मणिपुर वह धरती है जहां की महिलाओं ने विदेशी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। दुर्भाग्य रहा है कि दशकों तक रहीं सरकारों ने मणिपुर की महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए कुछ नहीं किया।
  • एनडीए की सरकार ने मणिपुर की महिलाओं, बहनों बेटियों की आकांक्षाओं और आशाओं को समझा, उनके लिए दिनरात मेहनत की। 60 हजार से ज्यादा घर बनाए जा रहे हैं, अधिकतर पर मालिकाना हक महिलाओं का है।
  • महिला उद्यमियों के लिए सात मुख्यालय का ईमा कैथल का निर्माण किया है। इसका लाभ हजारों महिला दुकानदारों को हो रहा है। घर में बिजली कनेक्शन न होने का सबसे ज्यादा नुकसान मणिपुर की महिलाओं और माताओं को ही उठाना पड़ता था। 
  • राज्य ने सवा लाख से ज्यादा घरों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा है, उनके जीवन से अंधेरा दूर किया है। घर में गैस कनेक्शन न होना भी मणिपुर की महिलाओं को बीमार कर रहा था। बीजेपी की सरकार ने मणिपुर की महिलाओं को उज्जवला योजना के डेढ़ लाख कनेक्शन मुफ्त में दिए हैं।
  • पीने के पानी के लिए महिलाओं को दिक्कत उठानी पड़ती थी, महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए हर घर जल योजना शुरू की। पहले सिर्फ 25 हजार घरों में पाइप से पानी पहुंचता था, अब 3 लाख घरों में पाइप से पानी पहुंचा है। बड़ी-बड़ी सरकारें आईं लेकिन सिर्फ 25 हजार लोगों के घरों में ही पानी पहुंचा।
  • मणिपुर में वीरेंद्र सिंह की सरकार ने बदलाव का नया अध्याय लिखा है। युवा अहिंसा का रास्ता छोड़कर मणिपुर के विकास में सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं। एक समय था, जब मणिपुर के लोगों के लिए सरकार तक पहुंचना, सरकारी दफ्तर तक पहुंचना बहुत मुश्किल था। 
  • बीजेपी सरकार मणिपुर में क्या बदलाव लाई है इसका एक और उदाहरण कोरोना में देखने को मिली। इतने बड़े संकट में सरकार ने मणिपुर का पूरा ध्यान रखा। हर एक गरीब और जनजाति के लोगों को फ्री वैक्सीन लग रही है। हमारी तो सोच ही रही है हिल हो या वैली, सब जगह समान रूप से वैक्सीन लग रही है।

इसे भी पढ़ें-Manipur Chunav 2022: मणिपुर की सड़कों पर दिखा जबरदस्त उत्साह, कार से उतरकर बच्चों-बड़ों सबको मुरीद बना गए मोदी

इसे भी पढ़ें-Manipur Chunav 2022: गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर, छात्राओं को स्कूटी,जानें बीजेपी के घोषणापत्र में क्या खास

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?