दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया ने निकाली भड़ास, कहा, अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है BJP

Published : Jan 01, 2020, 07:43 PM IST
दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया ने निकाली भड़ास, कहा, अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है BJP

सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह 'अच्छी और सस्ती' शिक्षा के खिलाफ है  

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह 'अच्छी और सस्ती' शिक्षा के खिलाफ है और साथ ही उन्होंने सीबीएसई परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी को शहर के 'छह लाख परिवारों पर बोझ' बताते हुए इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि जब दिल्ली सरकार ने छात्रों की फीस देने का फैसला किया तो दिल्ली भाजपा नेताओं ने केंद्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा फीस बढ़ाने के लिए कह दिया। सीबीएसई ने अगस्त में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क में 1,150 रुपये तक की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी पांच साल में पहली बार की गई।

सिसोदिया ने कहा, ''जब दिल्ली सरकार ने कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परीक्षाओं की फीस का भुगतान करने की घोषणा की, तो भाजपा ने इसे रोकने की साजिश क्यों रची? भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे दिल्ली में लाखों बच्चों की शिक्षा को महंगा बनाने की साजिश क्यों कर रहे थे।''

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा की सभी नीतियां 'अच्छी और सस्ती' शिक्षा के खिलाफ हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए