PM के फैन ने रखी अजीब ख्वाहिश, प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में पूरा कर दिया नए साल का तोहफा

Published : Jan 01, 2020, 07:15 PM ISTUpdated : Jan 02, 2020, 08:02 AM IST
PM के फैन ने रखी अजीब ख्वाहिश, प्रधानमंत्री मोदी ने 24 घंटे में पूरा कर दिया नए साल का तोहफा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विदेशों में भारती समुदाय से मिलने की बात हो या बच्चों के साथ सेल्फी, वे किसी भी मौके पर अलग छाप छोड़ने में नहीं चूकते।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विदेशों में भारती समुदाय से मिलने की बात हो या बच्चों के साथ सेल्फी, वे किसी भी मौके पर अलग छाप छोड़ने में नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ नए साल यानी बुधवार को हुआ। उन्होंने 24 घंटे के भीतर ही अपने फैन की ख्वाहिश पूरी कर दी। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फैन ने सोशल मीडिया पर उनसे उसे फॉलो करने की मांग की थी। इसे पीएम मोदी ने पूरा कर दिया।

क्या है मामला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे ट्रम्प के बाद सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले नेता भी हैं। नए साल से एक दिन पहले एक अंकित दुबे नाम के ट्विटर यूजर ने पीएम को टैग करते हुए ट्वीट किया, सम्मानीय प्रधानमंत्री, मैं आपका बड़ा फैन हूं। और आपको फॉलो भी करता हूं। जैसे 2019 साल बीत रहा है, मैं आपसे एक गिफ्त मांगता हूं, क्या आप मुझे देंगे सर। क्या आप मुझे फॉलो करेंगे। प्लीज सर

पीएम ने पूरी की ख्वाहिश
पीएम मोदी ने अंकित की ख्वाहिश पूरी की। उन्होंने अंकित को फॉलो कर लिखा, कर दिया, आपका नया साल शानदार रहे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए