Amit Shah Challenges Rahul Gandhi: अमित शाह ने राहुल गांधी को SIR पर संसद में चर्चा की चुनौती दी है। गृह मंत्री ने इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम को नकली संसद बताया और कांग्रेस पर नक्सलवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन ने अब सियासी टकराव का रूप ले लिया है। विपक्ष के कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। शाह ने विपक्ष के आयोजन को 'नकली संसद' बताते हुए कहा कि मोदी सरकार SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो सरकार इस विषय पर संसद का विशेष सत्र भी बुला सकती है।

अमित शाह ने विपक्ष के कार्यक्रम को बताया नकली संसद

अमित शाह ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं और संसदीय परंपराओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नकली संसद बनाकर बहस का नाटक किया। शाह के मुताबिक, ऐसे आयोजनों से असली संसद की गरिमा प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें: खुद छापा मारने पहुंच गई CM Rekha Gupta, 7,000 किलो नकली खोया देख उड़े होश

राहुल गांधी को दी संसद में चर्चा की चुनौती

गृह मंत्री ने राहुल गांधी को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर बहस के लिए विशेष संसद सत्र बुलाने की पेशकश भी की। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद की कार्यवाही नहीं चलने देती और सदन को ठप कर देती है।

छत्तीसगढ़ को लेकर क्या बोले अमित शाह?

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य महोत्सव के समापन समारोह में शाह ने राज्य के गठन और विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनाया था। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य ने विकास की दिशा में आगे बढ़ने का काम किया है।

छत्तीसगढ़ को बताया नक्सलवाद से मुक्त होने की राह पर

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व और उपलब्धि का दिन बताया। शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ बनाना सरकार का संकल्प है।

कांग्रेस पर नक्सलवाद को समर्थन देने का आरोप

अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य को विकसित बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरा किया जाएगा। शाह के बयान के बाद SIR और नक्सलवाद के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी बहस और तेज होने के संकेत हैं।

'Rahul Gandhi, तैयार हैं तो बुला लें स्पेशल सेशन', अमीट Shah ने SIR पर दी खुली चुनौती

यह भी पढ़ें: 200 साल पुरानी गुलामी पर ब्रिटेन मांगेगा माफी! एंडी बर्नहैम ने चली नई चाल, लेकिन इस शर्त पर अड़ा