Punjab के CM Charanjit Channi ने किया धर्म परिवर्तन! सिख नेता ने लगाया ईसाई धर्म स्वीकारने का आरोप

सिख समुदाय के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab Chief Minister) चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Channi) पर बड़ा आरोप लगाया है। सिरसा (M S Sirsa) ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 4, 2022 11:33 AM IST

चंड़ीगढ़। पंजाब (Punjab Assembly Election 2022) की राजनीति में लगातार राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है। सिख समुदाय के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab Chief Minister) चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Channi) पर बड़ा आरोप लगाया है। सिरसा (M S Sirsa) ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। सिरसा के इस बयान से पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सियासी भूचाल आ गया है। 

क्या आरोप लगाया सिरसा ने?

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वीकार किया और जस्टिफाई भी किया कि धर्मपरिवर्तन सही है। मुख्यमंत्री चन्नी वोटों की छोटी राजनीति के लिए पंजाब के कुछ सिखों के ईसाई (Christian) बनने को सही ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े दु:ख की बात है कि हमारे कुछ लोगों को प्यार नहीं मिला और वह धर्म परिवर्तन कर लिए लेकिन मुख्यमंत्री का इसको जायज ठहराना बेहद शर्मनाक है। 

 

मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं ईसाई...

सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शायद ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। तभी तो वह धर्म परिवर्तन को जायज ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सिखों के लिये इससे ज़्यादा दुखदायी और शर्मनाक बात क्या होगी कि उनका अपना सिख मुख्यमंत्री धर्म परिवर्तन को सही ठहरा रहा है। चन्नी जी का कहना “सिख धर्म में आपसी प्यार नही हैं तो लोगों का ईसाई बनना जायज़ है” इशारा है कि वो भी शायद ईसाई धर्म अपना चुके हैं। 

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण: 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश
दूसरा चरण: 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा
तीसरा चरण: 20 फरवरी उत्तर प्रदेश
चौथा चरण: 23 फरवरी उत्तर प्रदेश
पांचवा चरण: 27 फरवरी उत्तर प्रदेश, मणिपुर
छठवां चरण: 3 मार्च उत्तर प्रदेश, मणिपुर
सातवां चरण: 7 मार्च उत्तर प्रदेश
नतीजे: 10 मार्च

किस राज्य में कितनी सीटें

उत्तर प्रदेश- 403 विधान सभा सीटें
गोवा- 40 विधान सभा सीटें
मणिपुर- 60 विधान सभा सीटें
पंजाब- 117 विधान सभा सीटें
उत्तराखंड- 70 विधान सभा सीटें

कहां किसकी सरकार

जिन पांच राज्य में चुनाव होना है उनसे से चार राज्यों में भाजपा की सरकार है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में अभी भाजपा की सरकार है। जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछला विधान सभा चुनाव 7 चरणों में हुआ था। साल 2017 में यूपी में 15 करोड़ से ज्यादा वोटर वोटर थे। 

Share this article
click me!