पंजाब CM चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी की न्यायिक हिरासत 10 मार्च तक बढ़ी, 23 दिन पहले ED ने गिरफ्तार किया था

पंजाब विधानसभा चुनाव में भी अवैध माइनिंग बड़ा इश्यू रहा था। विपक्ष, खासतौर पर अकाली दल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर अवैध माइनिंग के आरोप लगाए थे। अब जिस तरह से हनी सिंह की हिरासत अवधि लगातार बढ़ रही है, इससे लग रहा है कि यह मामला जल्दी ही शांत होने वाला नहीं है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2022 7:18 AM IST

चंडीगढ़। अवैध रेत खनन मामले से जुड़े मनी लॉण्ड्रिंग केस में फंसे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोर्ट ने उसे जमानत देने से इंकार कर दिया है। अब उसकी न्यायिक हिरासत 10 मार्च तक बढ़ा दी है। रोचक बात ये है कि 10 मार्च को ही पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। हनी को ईडी ने 3 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 

ईडी ने 12 जनवरी को मोहाली में भूपिंदर सिंह हनी के घर पर छापा मारा रहा था। यहां से 8 करोड़ रुपए बरामद किए थे। जिसके बाद ईडी ने हनी के दोस्त के घर पर भी छापेमारी की। यहां से 2 करोड़ रुपए बरामद किए थे। उस पर आरोप है कि ये रकम अवैध माइनिंग से जुटाई गई है। हनी को 3 फरवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: चन्नी का भतीजा भूपिंदर हनी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ED ने 8 दिन तक पूछताछ की

हनी 4 फरवरी से लगातार रिमांड पर
3 फरवरी को जालंधर में स्थित ईडी दफ्तर में हनी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यहां सवालों के जवाब नहीं मिलने पर ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। हनी को 4 फरवरी को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे 4 दिन के रिमांड पर दे दिया था। इसके बाद वह लगातार हिरासत में चल रहा है। 

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले CM Channi की बढ़ीं मुश्किलें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार, जारी पूछताछ

कांग्रेस सरकार गई तो बढ़ेंगी हनी की मुश्किलें
जानकारों का मानना है कि हनी सिंह की मुसीबत तब और ज्यादा बढ़ सकती है, यदि पंजाब में कांग्रेस सत्ता खो देती है। क्योंकि जिस तरह से उस पर आरोप लग रहे हैं, इससे पंजाब में उसके संबंध खनन माफिया से जोड़ कर देखे जा रहे हैं। पंजाब में खनन माफिया नशे के बाद दूसरा बड़ा माफिया है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी की सरकार में इस पर रोक लगाने की दिशा में कोई खास पहल नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें-  पंजाब चुनाव: चन्नी के भतीजे हनी की डिजिटल डायरी खोलेगी बड़े राज, ED खंगाल रही 18 लाख पन्ने, फिर रिमांड मांगेगी

चन्नी ने कहा था- आरोपों में कोई दम नहीं है
पंजाब विधानसभा चुनाव में भी अवैध माइनिंग बड़ा इश्यू रहा था। विपक्ष, खासतौर पर अकाली दल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर अवैध माइनिंग के आरोप लगाए थे। अब जिस तरह से हनी सिंह की हिरासत अवधि लगातार बढ़ रही है, इससे लग रहा है कि यह मामला जल्दी ही शांत होने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में इस पर खूब राजनीति हो सकती है। हालांकि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का दावा है कि जो भी आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं, इसमें कोई दम नहीं है। 

यह भी पढ़ें-  CM चन्नी का भतीजा हनी अब 11 फरवरी तक ED की हिरासत में, कोर्ट ने पूछा था- जब सब कबूल लिया तो आगे रिमांड क्यों?

सच जल्द सामने आएगा: चन्नी
चन्नी का कहना था कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कानून पर उन्हें पूरा विश्वास है। निश्चित ही उन्हें इंसाफ मिलेगा। यह सच एक ना एक दिन खुद ही सभी के सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब:चन्नी के CM बनते ही लग्जरी लाइफ जीने लगा था हनी सिंह, महंगी घड़ियों का शौकीन, ब्यूरोक्रेसी भी संभालता था

Share this article
click me!