पंजाब चुनाव: CM चन्नी की बढ़ीं मुश्किलें, बिहार में उनके खिलाफ दर्ज हुई FIR, एक शब्द ने टेंशन में डाल दिया

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार-यूपी के लोगों को लेकर दिए गए बयान के बाद अब उनकी परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजीएम कोर्ट में चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने दर्ज करवाई है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2022 11:18 AM IST / Updated: Feb 17 2022, 04:55 PM IST

चंडीगढ़. पंजाब विधासभा चुनाव के मतदान की तारीख अब बहुत नजदीक आ चुकी है। चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार-यूपी के लोगों को लेकर दिए गए बयान के बाद अब उनकी परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजीएम कोर्ट में चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने दर्ज करवाई है। इससे पहले भाजपा ने भी एक शिकायत पुलिस स्टेशन में दी है। 

लोगों ने कहा चन्नी ने बिहारियों का अपमान किया
चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि चन्नी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की भावनाओं को भड़काया। उन्हें  अपमानित किया और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, 295 (ए) 504 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने शिकायत के बाद मामले को स्वीकार कर लिया और सुनवाई के लिए 24 फरवरी, 2022 की तारीख तय की। 

Latest Videos

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव : पठानकोट में विपक्षी दलों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस और आप एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

सीएम नीतीश ने कहा चन्नी ऐसा बोलेंगे सोचा नहीं था
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान वाले मामले में अब के सीएम नीतिश कुमार भी कूद पड़े। उन्होंने चन्नी के बयान को बिहारियों का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा- चन्नी जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का योगदान कितना है और कितने लोग वहां रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं। इससे पहले राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने चन्नी के बयान की निंदा की थी।  उन्होंने कहा कि अगर बिहारी लोग पंजाब नहीं गए तो पंजाब की खेती, उनके उद्योग बंद हो जाएंगे। वहीं बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने भी चन्नी के बयान की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग जहां भी गए, उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाई।

सीएम चन्नी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी
अब सीएम चन्नी को मुश्किलों में फंसे देख उनके बचाव में प्रियंका गांधी आगे आई। उन्होंने दावा किया कि सीएम ने बस इतना बोला था, पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए। उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। मुझे नहीं लगता कि यूपी से किसी को आकर पंजाब चलाना चाहिए।

बयान के बाद सीएम चन्नी की आई सफाई
वहीं इस पूरे मामले पर सीएम चन्नी की सफाई भी दी है। उन्होंने कहा-मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। प्रवासी पंजाब में विकास के लिए आता है, केजरीवाल अराजकता फैलाते हैं। मेरा इरादा किसी की ठेस पहुंचाना नहीं है। पीएम मोदी ने चन्नी के यूपी-बिहार भइया वाले शब्द को उठाते हुए कांग्रेस और चन्नी पर जमकर हमला बोला है। 
 

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी बोले- पंजाब केमिस्ट्री लैब नहीं, जहां प्रयोग किया जाए, पूछा- बताओ, केजरीवाल के पीछे कौन शक्ति छिपी

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी-केजरीवाल एक जैसे, दोनों RSS से, ना गुजरात मॉडल चला, ना दिल्ली, Photos

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev