पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल बोले- गुरमीत रामरहीम को पैरोल पर जेल से बाहर लाना भाजपा की साजिश, CM चन्नी पर भी हमला

Published : Feb 08, 2022, 03:03 PM IST
पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल बोले- गुरमीत रामरहीम को पैरोल पर जेल से बाहर लाना भाजपा की साजिश, CM चन्नी पर भी हमला

सार

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के किसानों का सफाया करने की कोशिश कर रही भाजपा को अब पंजाबी सबक सिखाएंगे। गुरमीत राम रहीम को आगे कर भाजपा पंजाब के मतदाता को अपने समर्थन में करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, उनकी ये कोशिश कामयाब नहीं होगी। 

रूपनगर। रेप और हत्या के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल का मामला गरमा गया है। अकाली दल के सीनियर लीडर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राम रहीम को पैरोल पर जेल से बाहर लाना भाजपा की चाल है। भाजपा राज्य में खुद को स्थापित करने के लिए इस तरह की चाल चल रही है। इससे पंजाबी खुद को आहत महसूस कर रहे हैं। बादल एसजीपीसी के पूर्व सदस्य जरनैल सिंह औलख के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

बादल ने कहा कि पंजाब के किसानों का सफाया करने की कोशिश कर रही भाजपा को अब पंजाबी सबक सिखाएंगे। गुरमीत राम रहीम को आगे कर भाजपा पंजाब के मतदाता को अपने समर्थन में करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, उनकी ये कोशिश कामयाब नहीं होगी। क्योंकि पंजाब का मतदाता समझदार है। वह इस तरह की बातों में आने वाला नहीं है। बता दें कि हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को सोमवार को 21 दिन की पैरोल दी गई है। 

यह भी पढ़ें-  सीएम चन्नी के भतीजे का मामला: कोर्ट ने ED को लगाई फटकार, कहा- जब हनी से सब कबूल लिया तो आगे रिमांड क्यों?

राम रहीम के अनुयायियों को खुश करना चाहती है भाजपा
हरियाणा सरकार के इस निर्णय पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) भी ऐतराज जता चुकी है। राम रहीम के पंजाब में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि गुरमीत राम रहीम को पैरोल देकर भाजपा उसके समर्थकों का खुश करना चाह रही है, ताकि इसका लाभ उन्हें पंजाब चुनाव में मिल सके। 

रिश्तेदार रेत मामले में फंसे, चन्नी को सीएम फेस बना दिया
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि चरणजीत चन्नी को कांग्रेस ने सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसा व्यक्ति जिसके रिश्तेदारों पर रेत खनन का आरोप लग रहा है, उसे कैसे कांग्रेस आलाकमान ने सीएम चेहरा बना दिया? यह  प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तब सामने आई जब मुख्यमंत्री के एक करीबी रिश्तेदार के घर से करोड़ों रुपये जब्त किए गए। उन्होंने कि चन्नी को सीएम फेस घोषित करना कांग्रेस के ही कई नेताओं को रास नहीं आ रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब में इसका असर देखने को मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: संयुक्त समाज मोर्चा ने जारी किया मेनिफेस्टो, नाम दिया इकरारनामा, पाक से व्यापार बढ़ाने का वादा

अकाली दल भी पंजाब में विकास करा पाएगा
उन्होंने कहा कि अकाली दल ही पंजाब को विकास की राह पर लेकर जा सकता है। अब पंजाब का मतदाता इस तथ्य का समझ गया है। इस वक्त प्रदेश अकाली दल के पक्ष में जोरदार हवा चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। अकाली दल ही प्रदेश में विकास करा सकता है।

यह भी पढ़ें-

पंजाब चुनाव:कपूरथला में AAP कंडीडेट का सड़क पर लेटकर प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन पर मंत्री के लिए काम करने का आरोप

पंजाब चुनाव: सिमरजीत सिंह बैंस की फिर मुश्किलें बढ़ी, कांग्रेस प्रत्याशी से झड़प मामले में बेटे समेत 28 पर FIR

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?