स्मृति ईरानी के बाद अमेठी में सियासी पारी खेलने उतरेंगी अपर्णा यादव

अमेठी की तिलोई विधानसभा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची हैं। जबकि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी आज तिलोई विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंच रही हैं। इससे अमेठी का सियासी पारा बढ़ गया है।

Pankaj Kumar | Published : Dec 5, 2021 7:46 AM IST / Updated: Dec 05 2021, 01:47 PM IST

अमेठी: यूपी विधानसभा चुनाव (Up Vidhan Sabha Election 2022) से ठीक पहले अमेठी (Amethi) का सियासी अखाड़ा गरमाता चला जा रहा है। रविवार को एक ओर जायस में जहां मुलायम सिंह (Mulayam Singh yadav) की यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव (Aparna yadav) गरजेगी वहीं तिलोई विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सौगातों का पिटारा लेकर पहुंची थीं।

बता दें कि अमेठी की तिलोई विधानसभा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची हैं। जबकि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी आज तिलोई विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंच रही हैं। इससे अमेठी का सियासी पारा बढ़ गया है।

पहली बार अमेठी में अपर्णा यादव का सियासी कदम

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज तिलोई विधानसभा के जायज कस्बे में सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी के जन्म स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगी। अपर्णा यादव की जनसभा को लेकर सियासी गलियारे में यह भी चर्चा है कि अपर्णा यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की तरफ से तिलोई विधानसभा से प्रत्याशी हो सकती है। फिलहाल अपर्णा यादव  पहली बार अमेठी आ रही अपर्णा यादव के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओं की तरफ से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता इजहार अहमद ने कहा कि पहली बार अपर्णा यादव अमेठी आ रही जहां वह सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी की जन्म स्थली पर जनसभा को संबोधित करेंगी।

स्मृति ईरानी ने बस स्टेशन का किया उद्घाटन

अमेठी पहुंची सांसद स्मृति ईरानी ने 53 लाख की लागत से बने तिलोई बस स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ ही 2 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह वही विधानसभा है जहां अपर्णा यादव आज जनसभा को संबोधित करेंगी। हालांकि, स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या जानबूझ कर दोनों महिला नेताओं का कार्यक्रम एक साथ लग गया है। बहरहाल, कार्यक्रम के बाद स्मृति इरानी कानपुर के लिए रवाना हो गई हैं।

प्रियंका की भी है अमेठी पर नजर

यूपी का 2022 विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ रही है। अभी हाल ही में उन्होंने महिलाओं के लिए 7 वादे किये हैं। ऐसे में उनकी नजर अपने खोई हुई जमीन पर भी है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रियंका गांधी भी इस त्रिकोणीय मुकाबले के लिए अमेठी का दौरा करेंगी।

Share this article
click me!