Published : Feb 20, 2022, 06:56 AM ISTUpdated : Feb 20, 2022, 08:59 PM IST

UP Chunav: तीसरे चरण में 59.83% वोटिंग, अखिलेश यादव, सतीश महाना समेत 627 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

सार

लखनऊ : यूपी में तीसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। 59.83 फीसदी वोटिंग हुई। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत योगी सरकार के कई मंत्रियों समेत 627 प्रत्याशियों की किस्तम EVM में कैद हो गई है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल से मैदान में उतरे। उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ताल ठोंक रहे हैं। कानपुर की महाराजपुर सीट से योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना मैदान में उतरे। फर्रूखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की पत्नी लुईस खुर्शीद दांव आजमा रही थीं। वहीं कन्नौज की सुरक्षित सीट से आईपीएस की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ रहे असीम अरुण और सिरसागंज सीट से मुलायम के समधी हरिओम यादव बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। साल 2017 में इन 59 सीटों पर बीजेपी गठबंधन को 49 सीट, समाजवादी पार्टी को 8 सीट, कांग्रेस को एक सीट और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली थी।

UP Chunav: तीसरे चरण में 59.83% वोटिंग, अखिलेश यादव, सतीश महाना समेत 627 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

05:55 PM (IST) Feb 20

जालौन और कन्नौज में मतदान प्रतिशत

जालौन की तीनों विधानसभा में 53.84 प्रतिशत मतदान
माधौंगढ़ में 52.62 प्रतिशत मतदान 
कालपी में 53.20 प्रतिशत मतदान 
उरई में 55.70 प्रतिशत मतदान 

कन्नौज में शाम पांच बजे तक मतदान
कन्नौज में 60.94 प्रतिशत मतदान 
तिर्वा में 61.3 प्रतिशत मतदान
छिबरामऊ में 58.6 प्रतिशत मतदान

05:41 PM (IST) Feb 20

कासगंज में मतदान प्रतिशत

कासगंज में शाम पांच बजे तक 59.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।
 कासगंज - 61.71 फीसदी
अमांपुर -57.84 प्रतिशत
पटियाली- 57.77 प्रतिशत
औसत मतदान- 59.18 प्रतिशत

05:37 PM (IST) Feb 20

सपा का अति आत्मविश्वास ध्वस्त हो गया- जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, अति आत्मविश्वास के साथ सपा चुनाव में उतरी थी तीसरे चरण का चुनाव आते-आते उनका अति आत्मविश्वास धवस्त होता नज़र आ रहा है। PM नरेंद्र मोदी की योजनाएं, योगी आदित्यनाथ के हाथों से वहां पर लागू हुई है, उससे हमें बहुत सारे साइलेंट वोटर मिलने वाले हैं।

05:34 PM (IST) Feb 20

कानपुर में पांच बजे तक 53.42 प्रतिशत मतदान

कानपुर में शाम पांच बजे तक 53.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग में आधे घंटे का वक्त और बचा है। उसके बाद सिर्फ लाइन में लगे लोग ही वोट डाल पाएंगे। सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है और शाम 6 बजे मतदान खत्म हो जाएगा।

05:29 PM (IST) Feb 20

औरेया में पांच बजे तक 58.67% मतदान

औरैया में शाम पांच बजे तक 58.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। औरैया विधानसभा में 56.9 प्रतिशत, दिबियापुर विधानसभा 61.41 फीसदी और  बिधूना 57.69 प्रतिशत मतदान पड़े हैं। आखिरी आधे घंटे का मतदान बचा है। मतदान केंद्र पर लोग लाइन में लगे हुए हैं।

05:01 PM (IST) Feb 20

आखिरी घंटे का मतदान

यूपी चुनाव के तीसरे चरण के आखिरी घंटे का मतदान जारी है। शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो जाएगी। उसके बाद सिर्फ लाइन में लगे लोग ही वोट कर पाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से चल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, सतीश महाना समेत कई दिग्गज किस्मत आजमा रहे हैं।

04:12 PM (IST) Feb 20

वोट देने पहुंचे अस्पताल में भर्ती मरीज

फिरोजाबाद के ओम हॉस्पिटल में भर्ती 11 मरीज वोट देने पहुंचे। जिला प्रशासन की तरफ से यह पहल किया गया। डॉ. गौरव अग्रवाल और डॉ. पूनम अग्रवाल ने व्हीलचेयर मंगाकर खुद मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाया और उनके पोलिंग बूथ तक पहुंचने की व्यवस्था की।

03:59 PM (IST) Feb 20

तीन बजे तक 48.81 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान जारी है। पोलिंग बूथ पर वोट डालने लोग पहुंच रहे हैं। 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक कुल औसतन मतदान 48.81 प्रतिशत हुआ है।

03:52 PM (IST) Feb 20

जालौन, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में मतदान प्रतिशत

विधानसभा माधौंगढ़ क्षेत्र -  46.90 प्रतिशत 
कालपी क्षेत्र -  44.20 प्रतिशत 
उरई - 49.5 प्रतिशत

फर्रुखाबाद में 50.90% मतदान
कायमगंज सीट - 45.50%
अमृतपुर सीट - 50.70%
फर्रुखाबाद सदर सीट - 52.60%
भोजपुर सीट - 54.80%

मैनपुरी में तीन बजे तक 52.51 फीसदी मतदान
मैनपुरी - 50.26%
भोगांव - 50.79%
किशनी - 52.69%
करहल - 56.02%

03:51 PM (IST) Feb 20

कानपुर में तीन बजे तक 43.25 % मतदान

बिल्हौर - 49.53 प्रतिशत
बिठूर -  46.34 प्रतिशत
कल्याणपुर - 43 प्रतिशत
गोविंद नगर - 43.37 प्रतिशत
सीसामऊ - 43 प्रतिशत
आर्यनगर - 35 प्रतिशत
किदवई नगर - 40.5 प्रतिशत
कैंट - 40.30 प्रतिशत
महाराजपुर - 45 प्रतिशत
घाटमपुर - 46.50 प्रतिशत

03:46 PM (IST) Feb 20

तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

कासगंज में तीन बजे तक 50.74% मतदान
100 कासगंज - 53.55%
101 अमांपुर - 48.61%
102 पटियाली- 50.08%

महोबा में 3:00 बजे तक 51.71 % मतदान
विधानसभा महोबा- 5164%
विधानसभा चरखारी- 51.79%

इटावा में 3 बजे तक 50.42% मतदान हुआ
इटावा सदर में  51.8 %
जसवंतनगर में 50.46%
भरथना में  49%

03:11 PM (IST) Feb 20

दिव्यांग मतदाताओं को सहारा

तीसरे चरण का मतदान जारी है। झांसी में मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की भरपूर मदद की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं के वोट डलवाने में सिविल डिफेंस वॉलंटियर पूरी सहायता कर रहे हैं। वोट देने आए दिव्यांग मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

 

02:52 PM (IST) Feb 20

ललितपुर में शांतिपूर्ण मतदान

तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद ललितपुर में मतदान केंद्र पर कोविड से सुरक्षा का पूर्ण पालन कराया जा रहा है। मतदान केंद्र पर थर्मल स्कैनिंग सहित मास्क का वितरण किया जा रहा है।


 

02:13 PM (IST) Feb 20

तीसरे चरण के सभी 16 जिलों में वोटिंग

औरैया में एक बजे तक 35.3 प्रतिशत
एटा में 42.24 फीसदी 
इटावा में 37.27 प्रतिशत
फर्रूखाबाद में 35.04 प्रतिशत
फिरोजाबाद में 38.24 फीसदी
हमीरपुर में 35.82 प्रतिशत
हाथरस में 36.61 फीसदी
जालौन में 37.50 प्रतिशत वोटिंग
झांसी में 32.83 फीसदी मतदान
कन्नौज में 37.78 फीसदी
कानपुर देहात में 34.40 फीसदी
कानपुर नगर में 28.50 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 37.62 फीसदी
ललितपुर में 42.12 प्रतिशत 
महोबा में 38.12 फीसदी मतदान
मैनपुरी में 41.14 फीसदी वोटिंग
 

02:00 PM (IST) Feb 20

सुरक्षाकर्मियों से भिड़े कैबिनेट मंत्री सतीश महाना

यूपी चुनाव के तीसरे चरण के दौरान जरौली में पोलिंग स्टेशन के बाहर सतीश महाना और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर वहां बीच बचाव करवाया। 

 

01:50 PM (IST) Feb 20

कहां कितने प्रतिशत मतदान

इटावा में एक बजे तक 36.27% मतदान
सदर विधानसभा: 36.02%
जसवंतनगर विधानसभा:- 35.68%
भर्थना विधानसभा:- 36.09%

फर्रूखाबाद के 41.24 प्रतिशत मतदान
कायमगंज (सु.)   -  39.47%
अमृतपुर - 40.58%
फर्रुखाबाद सदर- 41.61%
भोजपुर - 43.29%

मैनपुरी में 41.14 फीसदी मतदान 
मैनपुरी 39.25%
भोगांव 41.45%
किशनी 40.47%
करहल  43.16%

01:29 PM (IST) Feb 20

दोपहर एक बजे तक कानपुर में 28.98% मतदान

बिल्हौर- 35.28 प्रतिशत
बिठूर  - 32.54 प्रतिशत
कल्याणपुर - 24.9 प्रतिशत
गोविंद नगर - 28.16 प्रतिशत
सीसामऊ  - 30 प्रतिशत
आर्यनगर - 23 प्रतिशत
किदवई नगर-  29 प्रतिशत
कैंट - 29 प्रतिशत
महाराजपुर - 24.5 प्रतिशत
घाटमपुर-  32.88 प्रतिशत

01:24 PM (IST) Feb 20

मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वॉइंट

यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी है। कानपुर के मतदान केंद्रों पर कोविड से सुरक्षा की भरपूर व्यवस्था की गई है। सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो क्लिक कर मतदाता इस पल को यादगार बना रहे हैं।


 

01:13 PM (IST) Feb 20

सपा से जुड़े हैं अहमदाबाद ब्लास्ट के तार - अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है? आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान इसलिए बंद है ज़ुबान अखिलेश की बंद है ज़ुबान।

12:54 PM (IST) Feb 20

सपा का चुनाव चिन्ह गायब होने का आरोप

यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि फर्रुखाबाद जिले के विधानसभा 194 बूथ संख्या 38 पर ईवीएम से उनका चुनाव चिन्ह गायब है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है।


 

12:42 PM (IST) Feb 20

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई - जिलाधिकारी कानपुर

कानपुर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि अभी तक तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मतदान की गोपनीयता भंग की गई, हमने तीनों मामलों में कार्रवाई की है। निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

12:32 PM (IST) Feb 20

चुनाव आयोग की अपील

यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक मतदाता अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हमारे बड़ों से प्रेरणा लें, मतदान करने के लिए बाहर आएं।

 

12:19 PM (IST) Feb 20

भाजपा नेताओं पर अखिलेश यादव का आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर सिर्फ फोटो ही एक पैमाना है, तो किस नेता के साथ पैसे लेकर देश से बाहर भाग रहे उद्योगपतियों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं? जब मैं लोकसभा सांसद था, एक पाकिस्तानी जनरल जो बाद में राष्ट्रपति बना था, वहां आया था और मैंने देखा कि भाजपा नेता लगभग उनके पैर छू रहे हैं।
 

11:51 AM (IST) Feb 20

मुलायम सिंह यादव ने मतदान किया

समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव तीसरे चरण के मतदान के लिए सैफई के जसवंतनगर में वोट डाला। मुलायम सिंह ह्वीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील भी की।

 

11:48 AM (IST) Feb 20

मुलायम परिवार ने डाले वोट

यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी है। मुलायम परिवार ने भी मतदान किया। रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, अक्षय यादव, डॉ. अनुभव राजलक्ष्मी यादव, सरला यादव, अभय राम यादव, राजपाल यादव ने पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना-अपना वोट डाला।
 

11:34 AM (IST) Feb 20

बीजेपी पर निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। उत्तर प्रदेश में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।
 

11:32 AM (IST) Feb 20

सीएम योगी पर अखिलेश यादव का हमला

सैफई में वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।

11:26 AM (IST) Feb 20

बीजेपी का सफाया होने जा रहा - अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल के जसवंतनगर में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा,बीजेपी का सफाया होने जा रहा है. यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले 2 चरणों में शतक लगाया है और इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।

 

11:18 AM (IST) Feb 20

मतदाताओं को मुफ्त नाश्ता

कानपुर में वोटिंग को लेकर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। समाजसेवी राजेश भल्ला ने एक अनोखी पहल करते हुए वोट देकर आने वालों को मुफ्त में नाश्ता करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव देश का सबसे बड़ा पर्व है और आज छुट्टी भी है। इस छुट्टी में हम मतदाताओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

11:03 AM (IST) Feb 20

जनता बीजेपी सरकार से खुश - बृजेश पाठक

योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा, पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से आगे हैं। जिस तरह से विपक्ष ने राज्य में वंशवाद और तुष्टिकरण किया उससे लोग परेशान और भाजपा की सरकार में खुश हैं। सपा ने आतंकवादियों का साथ दिया उसका परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा।

10:55 AM (IST) Feb 20

अखिलेश के गढ़ में मतदान का बहिष्कार

सपा मुखिया अखिलेश के गढ़ करहल में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। नगला अतिराम में स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। उन्होंने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया। इसी के साथ कहा कि वोट डालने जाने के दौरान तैनात मतदान कार्मिक पूछ रहे हैं कि कहां वोट डालेंगे।  
 

10:39 AM (IST) Feb 20

कानपुर मेयर पर FIR

कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय के खिलाफ  DM के आदेश पर FIR दर्ज की गई है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए EVM में वोट देते हुए फ़ोटो की शेयर की। कानपुर शहर की हडसन पोलिंग बूथ पर मेयर प्रमिला पांडेय ने मतदान किया और भाजपा को वोट करते फोटो शेयर किया। जबकि मतदान करते हुए EVM की फ़ोटो खींचने की सख्त मनाही है।
 

10:21 AM (IST) Feb 20

पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत

इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत को कोकपुराशाला पोलिंग बूथ पर समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पोलिंग एजेंट की का नाम कृष्ण पाल तिवारी ता और उसकी उम्र 50 साल थी।

10:15 AM (IST) Feb 20

हमने मतदान किया और आपने?

यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी है। 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभा रहे हैं।

 

10:06 AM (IST) Feb 20

स्वतंत्र देव सिंह ने मतदान किया

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन के उरई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोटिंग से पहले उन्होंने बीजेपी की जीत का दावा किया और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।


 

09:55 AM (IST) Feb 20

सुबह 9 बजे तक 8.15 प्रतिशत मतदान

यूपी में तीसरे चरण की 59 सीटों पर मतदान जारी है। पहले दो घंटे में स्लो वोटिंग देखने को मिली है। सुबह 9 बजे तक औसतन 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। धीरे-धीरे लोग घरों से बाहर निकलकर पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।

09:52 AM (IST) Feb 20

पूर्व सांसद राकेश सचान ने डाला वोट

चुनाव के कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए पूर्व सांसद राकेश सचान ने कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से बीजेपी की तरफ से मैदान में हैं। उन्होंने पत्नी के साथ मतदान  किया और लोगों से अपील करते हुए कहा, पहले मतदान फिर जलपान।

09:35 AM (IST) Feb 20

जनता का मन भाजपा के साथ - स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।
 

09:29 AM (IST) Feb 20

दूल्हा-दुल्हन ने डाले वोट

यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी है। वोटर्स  में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं। इस बीच फिरोजाबाद में दूल्हा-दुल्हन ने वोट किया। दोनों शादी के मंडप से सीधे वोट देने पहुंचे।

 

09:09 AM (IST) Feb 20

सतीश महाना ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना-  इस बार सबसे आसान चुनाव है, समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रहीं हैं। अखिलेश यादव को समर्थन के लिए अपने पिताजी को बुलाना पड़ा.. उनकी खुद की सीट फंसी हुई है वह पहले अपनी सीट बचाएं।