Published : Mar 03, 2022, 06:43 AM ISTUpdated : Mar 03, 2022, 06:45 PM IST

UP Chunav 2022 : छठे चरण का मतदान खत्म, सीएम योगी, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

सार

लखनऊ : यूपी में छठे चरण का मतदान (UP Chunav 2022) समाप्त हो गया है। 10 जिलों की 57 सीटों पर वोट डाले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है, जिसका परिणाम 10 मार्च को सामने आएगा। सीएम योगी गोरखपुर सदर से चुनावी मैदान में हैं। उनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) से मैदान में उतरे। जिन 10 जिलों में वोटिंग हुई, उनमें अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया शामिल हैं। जिन 57 सीटों पर आज वोटिंग है, वहां साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो 46 सीटें भारतीय जनता पार्टी और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के खाते में गई थी। जबकि सपा को दो, बसपा को पांच और कांग्रेस को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था।

UP Chunav 2022 : छठे चरण का मतदान खत्म, सीएम योगी, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

06:10 PM (IST) Mar 03

बीजेपी उम्मीदवार पर आरोप

बलरामपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पलटू राम की शिकायत समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से की है। सपा का आरोप है कि पलटू राम शिवपुर महंत पोलिंग बूथ पर पहुंच कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दी और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। 

06:03 PM (IST) Mar 03

6वें चरण का मतदान खत्म

यूपी में 6वें चरण का मतदान खत्म हो गया है। अब सिर्फ लाइन में लगे मतदाता ही वोट डाल रहे हैं। शाम 5 बजे तक 53.31 फीसदी मतदान हुआ है। अंबेडकर नगर में सबसे ज्यादा 58.66 प्रतिशत और बलरामपुर में सबसे कम 48.53 फीसदी ही मतदान हुआ है। 

05:55 PM (IST) Mar 03

शाम पांच बजे तक 53.31 प्रतिशत मतदान

अंबेडकर नगर में 58.66 प्रतिशत
बलिया में 51.81 प्रतिशत
बलरामपुर में 48.53 प्रतिशत
बस्ती में 54.24 प्रतिशत 
देवरिया में 51.50 प्रतिशत
गोरखपुर में 53.89 प्रतिशत
कुशीनगर में 55.00 प्रतिशत
महराजगंज में 57.38 प्रतिशत
संतकबीर नगर में 51.21 प्रतिशत
सिद्धार्थनगर में 49.77 प्रतिशत

05:23 PM (IST) Mar 03

गोरखपुर में पांच बजे तक 53.90 प्रतिशत मतदान

320  कैम्पियरगंज  -  57.75 प्रतिशत
321 पिपराइच  - 57.50 प्रतिशत
322 गोरखपुर शहर- 51.98  प्रतिशत
323 गोरखपुर ग्रामीण - 54.75 प्रतिशत
324   सहजनवां   - 55.45 प्रतिशत
325   खजनी  - 51.76  प्रतिशत
326  चौरी चौरा - 52.17 प्रतिशत
327  बासगांव  - 49.34 प्रतिशत
328  चिल्लूपार  - 52.07 प्रतिशत 

05:09 PM (IST) Mar 03

आखिरी घंटे का मतदान

यूपी में 6वें चरण की वोटिंग में महज एक घंटे का वक्त बचा है। शाम 6 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। इसके बाद लाइन में लगे मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। अभी भी पोलिंग बूथ के बाहर लंबी-लंबी कतार में मतदाता खड़े हैं। अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 

04:54 PM (IST) Mar 03

वोट देने के बाद मौत

यूपी में छठे चरण का मतदान जारी है। मतदान में अब सिर्फ एक घंटे का वक्त बचा है। इस बीच बस्ती से एक बुरी खबर आ रही है। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अमरौली सुमाली में वोट देने के बाद मतदान केंद्र के पास बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थे।
 

04:43 PM (IST) Mar 03

साल 2017 और 2012 के चुनाव परिणाम

साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जिन 57 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उनमें से 46 सीटें भारतीय जनता पार्टी और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के खाते में गई थी। जबकि सपा को दो, बसपा को पांच और कांग्रेस को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था। वहीं, अगर 2012 की बात की जाए तो सपा को 32 सीटें मिली थी। भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 5, एनसीपी 1 और पीस पार्टी को 2 सीट मिली थी। वहीं, 2007 में बीएसपी ने 21, सपा ने 19, भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 5 और दो सीट अन्य दलों ने जीती थी।
 

04:20 PM (IST) Mar 03

दिव्यांग ने पैर से मतदान किया

यूपी में 6वें चरण के मतदान में बुजुर्गों और दिव्यांगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कोई वैशाखी तो कोई ह्विलचेयर  के सहारे मतदान केंद्र पहुंच रहा है और वोट डाल रहा है। ऐसे में बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग मतदाता बसन्त ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया और पैर से मतदान किया। 
 

04:05 PM (IST) Mar 03

तीन बजे तक 46.70 प्रतिशत मतदान

यूपी में 6वें चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक कुल 46.70% वोटिंग हो चुकी है। अंबेडकर नगर में सबसे ज्यादा 52.40 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। जबकि बलरामपुर में सबसे कम 42.67 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान में दो घंटे का वक्त और बचा है।

03:38 PM (IST) Mar 03

कपिलवस्तु में EVM खराब

6वें चरण में कई जगह EVM खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु विधानसभा 303 के बूथ संख्या 257 पर ईवीएम खराब है। सपा ने चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है। इससे पहले सिद्धार्थनगर की ही बांसी विधानसभा 304 के बूथ संख्या 96 पर ईवीएम खराब है। बस्ती जिले की सदर विधानसभा 310 के बूथ संख्या 01 पर तीन घंटे ईवीएम खराब रहा। सपा ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है।

03:21 PM (IST) Mar 03

EVM खराब, रूका मतदान

यूपी में 6वें चरण का मतदान जारी है। कई जगह से EVM खराब होने की शिकायत सामने आई है। सिद्धार्थनगर जिले की बांसी विधानसभा 304 के बूथ संख्या 96 पर ईवीएम खराब है। बस्ती जिले की सदर विधानसभा 310 के बूथ संख्या 01 पर पिछले तीन घंटे से ईवीएम खराब है। सपा ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है।
 

03:09 PM (IST) Mar 03

गोरखपुर में एक बजे तक 48.06% मतदान

320  कैम्पियरगंज  -  51.25% 
 321 पिपराइच  -52.56 %
322 गोरखपुर शहर-44.33  %
323 गोरखपुर ग्रामीण -48.80%
324   सहजनवां   -45.75  %
325   खजनी  -47.03   %
326  चौरी चौरा -50.46  %
327  बासगांव  - 44.36  %
328  चिल्लूपार  -48.%

02:49 PM (IST) Mar 03

सपा ने लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से शिकायत की है कि बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा 357 के बूथ संख्या 358 पर गांव के प्रधान बूथ के अंदर बैठकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। इसके साथ ही बस्ती जिले की फरेंदा विधानसभा 315 के बूथ संख्या 208 पर डेढ़ घंटे से वोटिंग बंद है, क्योंकि वीवीपैट की रोल खत्म हो गया है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

02:36 PM (IST) Mar 03

दिग्गजों की साख दांव पर

यूपी में 6वें चरण का मतदान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। सीएम योगी गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया समेत 10 जिलों में वोटिंग है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) से चुनाव मैदान में हैं। 


 

02:17 PM (IST) Mar 03

बलिया में झड़प

बलिया की बांसडीह से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह की बूथ के बाहर सपा और सुभासपा समर्थकों से झड़प हो गई है। काफी देर तक दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई। इससे वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने सभी को वहां से हटाया। यहां से नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। केतकी सिंह ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। वहीं, सपा ने भाजपा प्रत्याशी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। 

01:53 PM (IST) Mar 03

यूपी में एक बजे तक 36.33% मतदान

अंबेडकर नगर में 40.36 फीसदी 
बलिया में 36.27 प्रतिशत 
बलरामपुर में 29.60 फीसदी 
बस्ती में 37.49 प्रतिशत 
देवरिया में 35.02 फीसदी
गोरखपुर में 36.57 प्रतिशत
कुशीनगर में 39.33 फीसदी
महराजगंज में 35.39 प्रतिशत
संतकबीर नगर में 34.33 फीसदी
सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिशत 

01:49 PM (IST) Mar 03

मंत्री जयप्रताप सिंह ने वोट डाला

उत्तर प्रदेश में 6वें चरण का मतदान जारी है। 10 जिलों की 57 सीटों वोटिंग चल रही है। मंत्री जय प्रताप सिंह ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया। जय प्रताप सिंह ने कहा, "हम 300 से ज़्यादा सीटें लाएंगे। बीजेपी इस बार बंपर वोटों से जीत दर्ज करेगी। 

01:41 PM (IST) Mar 03

गोरखपुर में एक बजे तक 36.66% मतदान

कैम्पियरगंज - 39.50% 
पिपराइच - 39.38%
गोरखपुर शहर- 32%
गोरखपुर ग्रामीण -35.59 %
सहजनवां - 37.73%
खजनी - 35.42  %
चौरी चौरा - 38.94 %
बासगांव - 33.36%
चिल्लूपार - 38.04 %

01:33 PM (IST) Mar 03

डर कर नहीं डटकर वोट करें - चंद्रशेखर आजाद

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वोटरों से डर कर नहीं डटकर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार जनता अहंकार के खिलाफ मतदान कर रही है। गोरखपुर में जलभराव, टूटी सड़कों की समस्या उठाई गई है। इस बार जनता आइना दिखाएगी। 
 

01:15 PM (IST) Mar 03

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अब तक नहीं डाला वोट

यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें से एक यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का भी नाम है। वोटिंग के दिन उनके कार्यालय पर ताला लगने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि इस बार तमकुहीराज विधानसभा सीट से अजय लल्लू की सीट खतरे में है।  हालांकि जब इस मामले में अजय लल्लू से बात करने का प्रयास किया गया तो वो सामने नहीं आ रहे हैं। 

 

01:06 PM (IST) Mar 03

रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट करें - प्रियंका गांधी

यूपी चुनाव के छठे चरण के जारी मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील की है कि वे रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के मुद्दे पर वोट करें। प्रियंका ने कहा, उप्र के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों आपके वोट से उप्र का भविष्य तय होना है, प्रदेश की आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय होना है। अपने वोट की ताकत को पहचानें और रोजगार, महंगाई कम करने, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण व प्रदेश की तरक्की के लिए वोट करें।
 

01:00 PM (IST) Mar 03

मानिकपुर हंडिया में पुनर्मतदान में 26 प्रतिशत मतदान

प्रयागराज की हंडिया विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान जारी है। 11 बजे तक करीब 26 फीसदी तक मतदान हो चुका था। मतदान स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोग धीरे-धीरे वोट डालने पहुंच रहे हैं।  

12:49 PM (IST) Mar 03

बलिया में फर्जी वोटिंग का आरोप

यूपी में 6वें चरण का मतदान जारी है। सपा ने आरोप लगाया है कि बलिया जिले की बॉसडीह विधानसभा 362 के बूथ संख्या 132 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने इसे ट्वीट कर चुना आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

 

12:31 PM (IST) Mar 03

फर्जी वोटिंग का आरोप

गोरखपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। शिवपुर सहबजगंज में वोट डालने पहुंची महिला को बताया गया कि उसका वोट पहले ही पड़ चुका है। जिसके बाद हंगामा हो गया। चंद्रशेखर महिला को लेकर बूथ पर पहुंचे, उन्हें देख विपक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया।
 

12:24 PM (IST) Mar 03

मतदान का बहिष्कार

कुशीनगर के तमकुही में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं और पुल की मांग कर रहे हैं। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया। लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण मान गए। जिसके बाद मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 320 , 321, 323 पर वोटरों का जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला।
 

11:52 AM (IST) Mar 03

कहां कितने प्रतिशत मतदान

गोरखपुर जिले में 21.73 प्रतिशत
कुशीनगर में 23.23 प्रतिशत
अंबेडकरनगर में 23.15 फीसदी
बलिया में 21.85 फीसदी
बलरामपुर में 18.81 फीसदी
बस्ती जिले में 23.31 प्रतिशत
देवरिया जिले में 19.64 फीसदी
महाराजगंज में 21.22 प्रतिशत
संत कबीरनगर में 20.74 प्रतिशत
सिद्धार्थनगर में 23.48 फीसदी 

11:34 AM (IST) Mar 03

11 बजे तक गोरखपुर 21.89% मतदान

320  कैम्पियरगंज  -  23% 
321 पिपराइच       -  25-75%
322 गोरखपुर शहर- 17.50 %
323 गोरखपुर ग्रामीण -20.16 %
324   सहजनवां     -   22.67%
325   खजनी         -  21  %
326  चौरी चौरा    - 25.77  %
327  बासगांव     -  20.36%
328  चिल्लूपार  - 20.82 %

11:27 AM (IST) Mar 03

कई बूथ पर EVM खराब

यूपी में 6वें चरण का मतदान जारी है। महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान कुछ देर तक रूका रहा। महाराजगंज के सदर विधानसभा में बूथ संख्या 432 पर ईवीएम खराब होने से सुबह से लाइन में लगे मतदाता परेशान होने लगे। यहां पर पोलिंग टीम ने ईवीएम को दुरुस्त किया जिसके बाद मतदान शुरू हुआ
 

11:02 AM (IST) Mar 03

भाजपा के लिए वोट का दबाव बनाने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि गोरखपुर शहर 322 के बूथ संख्या 16 पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ में अंदर मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। 

10:37 AM (IST) Mar 03

गोरखपुर की सभी सीट जीत रहे - रवि किशन

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, भाजपा दावे नहीं कर रही है। दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं। उत्तर प्रदेश में 70 साल में जो काम नहीं हुए हैं वो पिछले 5 साल में हुए हैं। हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगे।
 

10:19 AM (IST) Mar 03

हंडिया में पुनर्मतदान

छठे चरण के साथ प्रयागराज जिले के हंडिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 311 पर पुनर्मतदान चल रहा है। 27 फरवरी को हुए पांचवें चरण के मतदान के बाद जरूरी दस्तावेज गायब हो जाने के बाद पुनर्मतदान हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में वोट डाले जा रहे हैं। इस मसले पर दोषी अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने दिए हैं।

10:13 AM (IST) Mar 03

शांतिपूर्ण मतदान जारी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा कि यूपी में 6वें चरण का मतदान चल रहा है। 57 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8.69% मतदान हुआ है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है, सभी जगह पर मतदान का अच्छा माहौल है। कहीं से किसी ​भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
 

10:01 AM (IST) Mar 03

मतदान जारी

यूपी में 6वें चरण का मतदान जारी है। सपा ने ट्वीट कर शिकायत की है कि महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसबा के बूथ नंबर 33 पर ईवीएम मशीन नंबर मैन नहीं कर रही। फेफना विधानसभा के चितबड़ागांव नगर पंचायत शिवरात्रि के पोखरा स्थित बूथ पर एक घंटा 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। वहीं, गोरखपुर में तीन जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली है। 

09:49 AM (IST) Mar 03

सुबह नौ बजे तक 8.69% मतदान

अंबेडकर नगर में 9.54 प्रतिशत
बिया में 7.59 प्रतिशत
बलरामपुर में 8.10 प्रतिशत
बस्ती में 9.83 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 8.44 फीसदी
गोरखपुर में 8.92 प्रतिशत 
कुशीनगर में 9.69 प्रतिशत
महराजगंज में 8.90 प्रतिशत
संतकबीर नगर में 6.76 प्रतिशत
सिद्धार्थनगर में 8.24 प्रतिशत

09:41 AM (IST) Mar 03

दिग्गज नेताओं ने मतदान किया

यूपी में 6वें चरण की वोटिंग जारी है। दिग्गज नेता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में मतदान किया। वहीं, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने गोरखपुर में मतदान किया। दोनों नेताओं ने बंपर जीत का दावा किया।
 

09:27 AM (IST) Mar 03

हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास नहीं डाल पाए वोट

बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट के मतदान केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज बूथ पर हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास को मतदान पर्ची न होने पर वोटिंग करने से रोक दिया गया। महंत ने बताया कि बीएलओ ने उनके यहां पर्ची नहीं पहुंचाई है। मोबाइल नंबर पर मैसेज आया है, लेकिन संबंधित कार्मिक तैयार नहीं हुआ। 

09:17 AM (IST) Mar 03

बसपा को वोट दें - मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा, यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार से रोटी-रोजी व रोजगार-युक्त अच्छे दिन के लिए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की बीएसपी सरकार बनाना सुनिश्चित करें ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके।

09:02 AM (IST) Mar 03

मतदान से पहले सीएम योगी की गौ-सेवा

यूपी में 6वें चरण का मतदान जारी है। गोरखपुर में सीएम आदित्यनाथ ने डाला पहला वोट। कहा, मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी। हम 80% से अधिक सीटें जीतेंगे। विकास और सुरक्षा के लिए वोट करें। इससे पहले वे मंदिर पहुंचे और पूजा-पाठ किया। इसके साथ ही गौ-सेवा भी की। गाय को चारा खिलाया। 

 

08:50 AM (IST) Mar 03

सांसद जगदंबिका पाल ने वोट डाला

यूपी में 6वें चरण का मतदान जारी है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर में मतदान किया। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ वोट डालने पहुंचा। मतदान के बाद जगदंबिका पाल ने कहा, आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है, मेरी सबसे अपील है कि मतदान करें। इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने जा रही है।

08:36 AM (IST) Mar 03

सासंद शिव प्रताप शुक्ला ने डाले वोट

भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर में मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रहीं। वोट डालने के बाद सांसद शुक्ला ने कहा, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी।
 


More Trending News